• Thu. Sep 19th, 2024

    अन्ना हजारे मोदी सरकार के खिलाफ 2 अक्टूबर से फिर करेंगे अनशन

    Byadmin

    Jul 29, 2018
    anna hajare

     

    नई दिल्ली. अन्ना हजारे लोकपाल की नियुक्ति में देरी करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ 2 अक्टूबर से अनशन शुरू करेंगे। अन्ना ने लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए चलाए जा रहे इस अभियान से जुड़ने के लिए कहा है। अन्ना हजारे ने कहा- वे महात्मा गांधी की जयंती के पर्व पर अपने गांव रालेगांव सिद्धि (महाराष्ट्र) में अनशन शुरू कर रहे हैं। सरकार की आलोचना करते हुए अन्ना ने कहा कि सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही सरकार केंद्र में लोकपाल नियुक्त करेगी और कानून को और मजबूत करेगी। लेकिन सरकारने इसमें लगातार देरी की।

    आंदोलन किंग – अन्ना

    अन्ना हजारे ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 11 मांगों को लेकर इसी साल 23 मार्च से अनशन किया था। मोदी सरकार द्वारा आश्वासन मिलने के बाद अन्ना ने 30 मार्च को अनशन खत्म कर दिया था। इससे पहले 2011 में अन्ना ने लोकपाल बिल की मांग को लेकर जंतरमंतर पर 12 दिन तक भूख हड़ताल की थी। इसमें लाखों लोग जुटे थे। इस स्टार आंदोलन के बाद किये गए आंदोलन उतने यशस्वी नहीं हो पाए. अब यह बात देखने जैसी रहेगी की इस आंदोलन में जनता का क्या रुख रहेगा।

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By admin

    Administrator

    Comments are closed.