• Fri. Oct 18th, 2024

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब रिलीज की

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जब से अपनी किताब रिलीज की है, तब से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी इस किताब का नाम ‘अनफिनिश्ड’ है। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी से जुड़े ढेर सारे अच्छी और बुरी किस्सों को शेयर किया है। किताब में अभिनेत्री ने कई कलाकारों के बारे में भी कई खुलासे किए हैं।

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में बताया है कि उन्होंने किस कलाकार से इंसानियत का असली मतलब सीखा है। यह बात प्रियंका चोपड़ा के बहुत कम फैंस को पता होगी कि उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साउथ सिनेमा की फिल्म ‘थमिजन’ से की थी। इस फिल्म में सुपरस्टार थलापति विजय मुख्य भूमिका में थे। प्रियंका चोपड़ा ने अब अपनी किताब में थलापति विजय के लिए लिखा है कि उन्होंने उनसे इंसानियत का असली मतलब सीखा।

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में लिखा, ‘विजय की विनम्रता और फैंस के साथ उनकी उदारता ने मुझ पर एक स्थायी और खास छाप छोड़ी थी’। इस बात को प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक किस्से के साथ शेयर करते हुए विस्तार में बताया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल वह अपनी वेब सीरीज क्वांटिको की शूटिंग न्यूयॉर्क शहर में कर रही थीं। जब फैंस को पता चला कि प्रियंका शहर में शूटिंग कर रही हैं तो वह सभी उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए शूटिंग सेट पर आ गए थे।

    उस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने महसूस किया कि थलापति विजय ने उसे ‘थमिजन’ के सेट पर उन्हें क्या सिखाया था। अपनी किताब में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘जैसे कि मैं खड़ी थी और लंच ब्रेक के दौरान उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रही थी तो उस समय मुझे अपने पहले सह-अभिनेता के बारे में ख्याल आया। मैंने अपने फैंस को उनका उदाहरण भी बताया था।’

    Share With Your Friends If you Loved it!