• Sat. Oct 5th, 2024

    चाइनीज ऐप्स AppLock और Garena Free Fire समेत 54 ऐप्स भारत में बैन, इनमें आपके कई पसंदीदा ऐप्स भी शामिल

    भारत सरकार ने एक बार फिर चीन के ऊपर डिजिटल स्ट्राइक की है। दरअसल, सरकार ने 54 स्मार्टफोन ऐप्स को देश में बैन कर दिया है। इन सभी ऐप्स से भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो रहा था। बैन किए गए ऐप्स में पॉपुलर गेम गरेना फ्री फायर और ऐपलॉक ऐप भी शामिल है। इससे पहले जून 2020 में भारत ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि टिकटॉक

    बैन किए गए ऐप्स की लिस्ट
    सरकार ने जो नए 54 ऐप्स बैन किए हैं उनकी पूरी लिस्ट सामने नहीं है। इन 11 ऐप्स के नामों को खुलासा हुआ।

    1. स्वीट सेल्फी HD
    2. ब्यूटी कैमरा- सेल्फी कैमरा
    3. इक्वलाइजर और बास बूस्टर
    4. सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड
    5. आइसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट
    6. वीवा वीडियो एडिटर
    7. टेनसेंट एक्सरिवर
    8. ओनमोजी चेस
    9. ओनमोजी एरिना
    10. ऐपलॉक
    11. डुअल स्पेस लाइट

    भारतीय यूजर्स का डेटा कर रहे थे लीक
    इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन ऐप्स पर बैन लगाया है। ये सभी ऐप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डेटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये ऐप्स विदेशी सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डेटा लीक कर रहे थे।दिया गया है।

    300 से ज्यादा चीनी ऐप्स पर लग चुकी है रोक
    भारत सरकार ने इसके पहले 29 जून 2020 को चाइनीज ऐप्स बैन किए थे। 29 जून 2020 को पहली डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। जिसके बाद 27 जुलाई 2020 को 47, 2 दिसंबर 2020 को 118 और नवंबर 2020 को 43 ऐप्स पर बैन लगाए गए। अब 14 फरवरी 2022 को 54 ऐप्स पर बैन लगाया गया है।

    Share With Your Friends If you Loved it!