• Fri. Sep 20th, 2024

    माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने नए क्लाउड डेटा सेंटर का अनाउंसमेंट किया है। इस सेंटर हैदराबाद में तैयार किया जाएगा। ये भारतीय रीजन का सबसे बड़ा डेटा सेंटर भी होगा। यहां पर क्लाउड सर्विसेज, इंटरनेट ऑफ थिंक्स, गेमिंग, सिक्योरिटी जैसी कई चीजों पर काम किया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट के इस इवेंट में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और राज्य के यूनियन मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर मौजूद रहे।

    2025 तक तैयार होगा डेटा सेंटर

    माइक्रोसॉफ्ट अपने नए डेटा सेंटर को 2 लाख 18 हजार (54 एकड़) स्क्वायर फीट में तैयार किया जाएगा।

    इस तैयार करने में कितने खर्च आएगा इस बारे में कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है।

    कंपनी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद डेटा सेंटर की जरूरत महसूस हुई है।

    ऐसे में इस सेंटर के लिए तय बजट नहीं है। इसमें लगातार निवेश होता रहेगा।

    कंपनी ने ये साफ किया है कि इसे हैदराबाद रीजन में ही तैयार किया जाएगा। इसे 2025 तक तैयार किया जाएगा।

    रीजन में 60 से ज्यादा डेटा सेंटर

    इवेंट के दौरान माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रेसिडेंट अनंत माहेश्वरी ने बताया कि रीजन में माइक्रोसॉफ्ट के 60 से ज्यादा डेटा सेंटर हैं।

    जो डेली 24 ट्रिलियन से ज्यादा सिक्योरिटी सिग्नल को देखते हैं।

    कंपनी ने 2015 में भारत में तीन डेटा सेंटर शुरू किए थे। जिसके बाद इसकी संख्या लगातार बढ़ रही है।

    भारत में माइक्रोसॉफ्ट के डेटा सेंटर अब दिल्ली/NCR, अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई में है।

    वहीं, इन सभी से बड़ा डेटा सेंटर हैदराबाद में शुरू होगा।

    इंडिया लीड डिजिटल को एक्सप्लेन किया

    अनंत माहेश्वरी ने इंडिया लीड डिजिटल के तीन वर्ड को तीन अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ एक्सप्लेन किया।

    उन्होंने बताया कि भारत कैसे डिजिटलाइजेशन की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    Share With Your Friends If you Loved it!