• Sat. Oct 5th, 2024

    यूक्रेन की राजधानी कीव के पास स्थित बूचा शहर में रूसी बर्बरता की तस्वीरें सामने आई हैं।

    बूचा शहर में रूसी सेना के हमले के कारण लोगों के शव लगभग एक महीने से खुले में सड़कों पर पड़े थे।

    बूचा पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ये नजारा देखकर भावुक हो गए।

    उन्होंने कहा- अब रूस से शांति वार्ता की गुंजाइश कम है।

    पीछे हाथ बांधकर मारी गई गोली

    हाल ही में रूसी सेनाओं के पीछे हटने के बाद लोग घरों से बाहर निकले तो निर्दोष लोगों के शव दिखाई दिए।

    रूसी सेना ने कई लोगों के हाथ पीछे बांधकर गोली मारी थी। इन लोगों ने रूस का विरोध किया था।

    इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति को वॉर क्रिमिनल करार देकर उन पर केस चलाने की बात कही है।

    बूचा में लगभग 410 आम नागरिक मारे गए

    रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले के शुरुआती दिनों में की गई करतूतें अब सामने आ रही हैं।

    कीव के समीप स्थित बूचा शहर में लगभग 410 आम नागरिक मारे गए। सामूहिक कब्रें भी मिली हैं।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पहली बार युद्ध के दौरान सार्वजनिक रूप से राजधानी कीव से बाहर निकलकर लगभग 71 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बूचा पहुंचे।

    जेलेंस्की ने वहां स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

    बाद में जेलेंस्की ने बयान जारी कर कहा कि बूचा में रूसी सेना की दरिंदगी सामने आने के बाद।

    अब उसके साथ शांति वार्ता की गुंजाइश कम हो गई है।

    यू्क्रेन, रूस को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अब और दृढ़ संकल्प के साथ हमले करेगा।

    जेलेंस्की ने दोहराया कि पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंधों को और कड़ा करें।

    इसमें अब और देरी नहीं की जानी चाहिए।

    फ्रांस और जर्मनी यूक्रेन को नाटो की सदस्यता नहीं देने की वकालत करते रहे हैं।

    इससे रूस को अब फायदा मिल रहा है।

    Share With Your Friends If you Loved it!