• Fri. Sep 20th, 2024

    Fire In Mumbai: मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र में दुकान में आग लगी, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    मुंबई, एजेंसी। मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में शुक्रवार को एक शापिंग एरिया में भीषण आग लग गई। लिंक रोड पर स्टार बाजार के पास मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र में डीएन नगर से लेवल 2 में शाम करीब साढ़े चार बजे फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिली। घटनास्थल से इमारत से धुएं के विशाल गुबार दिखाई दे रहे थे। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे। आठ पांच इंजन और पांच जंबो टैंकर मौके पर पहुंचे।

    आग अस्थायी रूप से बने सजावटी पंडाल में लगी है। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग कथित तौर पर 1000 वर्ग फुट क्षेत्र की एक दुकान में लगी है। लेवल-2 में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    Share With Your Friends If you Loved it!