• Sat. Oct 5th, 2024

    जाने आज इतिहास, भारत के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का हुआ था जन्म

    आज ‘मिसाइल मैन’ और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr APJ Abdul Kalam) की जयंती है। डॉ कलाम का जन्म (Dr APJ Abdul Kalam birthday) 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। भारत के ‘मिसाइल मैन’ को आज पूरा देश याद कर रहा है। देश के कल्याण के लिए डॉ कलाम ने जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। एक टीचर, वैज्ञानिक और राष्ट्रपति के रूप में एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत और लोगों की सेवा में लगा दी थी। वह भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के विचार आज भी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

    आइए इस मौके पर हम आज कलाम के कुछ अनमोल विचार पढ़ते हैं..

    1. अपनी पहली सफलता के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरे प्रयास में नाकाम हो जाएंगे तो सब यही कहेंगे कि पहली सफलता आपको भाग्य से मिली थी।

    2. अपने मिशन में कामयाबी चाहते हैं तो सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर निशाना लगाएं।

    3. अगर आप किसी प्रयास में FAIL हो जाएं तो कोशिश करना न छोड़ें क्योंकि FAIL का मतलब होता है First Attempt In Learning।

    4. रचनात्मकता का मतलब एक ही चीज के बारे में अलग-अलग सोचना है।

    5.अगर सफल होने का हमारा इरादा काफी मजबूत होगा तो नाकामी हम पर हावी नहीं हो सकती।

    6. यह संभव है कि हम सबके पास बराबर प्रतिभा न हो लेकिन अपनी प्रतिभाओं को विकसित करने का हम सभी के पास बराबर मौका होता है।

    7. अलग ढंग से सोचने का साहस करो, आविष्कार का साहस करो, अज्ञात पथ पर चलने का साहस करो, असंभव को खोजने का साहस करो और समस्याओं को जीतो और सफल बनो। ये वो महान गुण हैं, जिनकी दिशा में तुम अवश्य काम करो।

    8.अगर एक देश को भ्रष्टाचार मुक्त होना है तो मैं यह महसूस करता हूं कि हमारे समाज में 3 ऐसे लोग हैं, जो ऐसा कर सकते हैं। ये हैं- पिता, माता और शिक्षक।

    9. जब हम बाधाओं का सामना करते हैं तो हम पाते हैं कि हमारे भीतर साहस और लचीलापन मौजूद है, जिसकी हमें स्वयं जानकारी नहीं थी, और यह तभी सामने आता है जब हम असफल होते हैं। जरूरत हैं कि हम इन्हें तलाशें और जीवन में सफल बनें।

    10. जब तक भारत विश्व की बराबरी में नहीं खड़ा होगा, तब तक कोई हमारा सम्मान नहीं करेगा। इस विश्व में डर की कोई जगह नहीं है। यहां केवल शक्ति ही शक्ति का सम्मान करती है।

    Share With Your Friends If you Loved it!