• Sun. Oct 6th, 2024

    FIFA World Cup: इंग्लैंड ने विश्व कप में दर्ज की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत, पहली बार 4 गोल के अंतर से हारा ईरान

    फीफा विश्न कप 2022 में इंग्लैंड ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उसने ईरान को 6-2 से हराया। फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड (England) की किसी टीम के खिलाफ यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत 2018 में पनामा (Panama) के खिलाफ आई थी। तब इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 से हराया था। वहीं, ईरान की फीफा विश्व कप में यह सबसे बड़ी हार है।

    फुटबॉल वर्ल्ड कप में ईरान (Iran) की टीम पहली बार 4 गोल के अंतर से हारी है। इससे पहले ईरान को 1978 में पेरू (Peru) और नीदरलैंड्स (Netherlands) के खिलाफ 3-3 गोल के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। 1978 फीफा विश्व कप में ईरान को पेरू ने 4-1 और नीदरलैंड्स ने 3-0 से हराया था।

    इंग्लैंड (England) के बुकायो साका ने दागे 2 गोल

    खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम (Khalifa International Stadium) में खेले गए मैच में इंग्लैंड की ओर से जूड बेलिंघम (Jude Bellingham) ने 35वें मिनट, बुकायो साका (Bukayo Saka) ने 43वें और 62वें मिनट, रहीम स्टर्लिंग (Raheem Sterling) (45+1 मिनट), मार्कस रशफोर्ड (Marcus Rashford) ने 71वें मिनट और जैक ग्रीलिश (Jack Grealish) ने 90वें मिनट में गोल किए।

    ईरान (Iran) के लिए दोनों गोल मेहदी तरेमी ने किए

    ईरान की ओर से दोनों गोल मेहदी तरेमी ने किए। मेहदी तरेमी (Mehdi Taremi) ने पहला गोल 65वें और फुल टाइम से पहले (90+13 मिनट) किया। मैच रेफरी ने ईरान के दो फुटबॉलर्स को येलो कार्ड भी दिखाए। पहला येलो कार्ड 25वें मिनट पर अली रजा जहांबख्श (Alireza JAHANBAKHSH) और 48वें मिनट पर मुर्तजा पौरालीगंजी (Morteza POURALIGANJI) को दिखाया गया।

    फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup) में इंग्लैंड (England) के 5 सबसे बड़ी जीत

    अंतरसालकिसके खिलाफ
    6-12018पनामा (Panama) को हराया
    6-22022ईरान (Iran) को हराया
    3-01986पोलैंड (Poland) को हराया
    3-01986पैराग्वे (Paraguay) को हराया
    3-02002डेनमार्क (Denmark) को हराया

    फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup) में ईरान (Iran) की 3 सबसे बड़ी हार

    अंतरसालकिसके खिलाफ
    6-22022इंग्लैंड से हारा
    4-11978पेरू से हारा
    3-01978नीदरलैंड से हारा

    30 साल पहले अपने ओपनिंग मैच में इंग्लैंड ने किए थे 3 गोल

    फीफा विश्व कप में इंग्लैंड ने आखिरी बार अपने शुरुआती मैच में तीन या उससे अधिक गोल किए थे। इंग्लैंड ने 16 जून 1982 को बिलबाओ में फ्रांस के खिलाफ मुकाबले में 3-1 से जीत हासिल की थी।

    Share With Your Friends If you Loved it!