• Thu. Sep 19th, 2024

    लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र सेना के नए उप-प्रमुख बने

    Lt General MV Suchindra Kumar

    लेफ्टिनेंट जनरल सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है, जबकि सेना के वर्तमान उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर का स्थान लेंगे, जो 28 फरवरी को दक्षिण पश्चिमी सेना कमान के प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

    लेफ्टिनेंट जनरल राजू का सेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यकाल केवल 10 महीने का था। जनरल मनोज पांडे के सेना प्रमुख बनने के बाद उन्होंने एक मई को उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। अब लेफ्टिनेंट जनरल राजू की जगह लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार लेंगे, जो वर्तमान में सेना के उप-प्रमुख (रणनीति) हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर सहित कई महत्वपूर्ण कार्यभार संभाले हैं।

    लेफ्टिनेंट जनरल एनएसआर सुब्रमणि को हाल ही में सेना कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया था, और वह लखनऊ में सेना के मध्य कमान के नए कमांडर होंगे। वह वर्तमान में उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ हैं। सुब्रमणि एक इन्फैंट्री अधिकारी हैं और एक टास्कमास्टर के रूप में अपनी सख्ती और कौशल के लिए जाने जाते हैं। मध्य कमान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की देखरेख करता है।

    कौन हैं एमवी सुचेंद्र कुमार?

    एमवी सुचेंद्र कुमार से पहले आर्मी के वाइस चीफ रहे बीएस राजू का इस पद पर कार्यकाल 10 महीने का रहा। जनरल मनोज पांडे के आर्मी चीफ बनने के बाद बीते साल एक मई को उन्होंने आर्मी के डिप्टी चीफ का पदभार संभाला था। अब लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार उनकी जगह लेंगे।

    लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार वर्तमान में सेना के रणनीति उप-प्रमुख (Deputy Chief- Strategy) हैं। वो जम्मू-कश्मीर में वॉइट नाइट कोर (White Knight Corps) सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जो भारतीय सेना की बेहद सक्रिय और महत्वपूर्ण कोर है।

    भारतीय सेना में एमवी सुचिंद्र कुमार का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उनकी नियुक्ति जून 1985 में पहली असम रेजिमेंट में हुई थी। वो 59 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन (असम), इन्फैंट्री बिग्रेड और एलओसी पर इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाल चुके हैं।

    लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने रक्षा मंत्रालय (सेना) के मुख्यालय में मिलिट्री इंटेलीजेंस के निदेशक, अतरिक्त महानिदेशक समेत कई महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियों में काम कर चुके हैं। भारतीय सेना की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2021 में उन्होंने असम रेजिमेंट और अरुणाचल स्काउट्स रेजिमेंट के कर्नल की भूमिका भी निभाई है।

    Share With Your Friends If you Loved it!