• Sat. Oct 5th, 2024
    nitin desai

    बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार को आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक, उनपर लगभग 250 करोड़ रुपए का कर्ज था। उनकी कंपनी एन डी स्टूडियो भी बहुत कर्ज में डूबी हुई थी। उन्होंने पहले ही एक कंपनी से 180 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

    Also read: प्रोजेक्ट चीता: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक और चीता की मौत

    ब्याज मिलाकर कर्ज की रकम 250 करोड़ रुपए हो चुकी थी। कंपनी ने वसूली के लिए कानूनी कदम उठाए थे। कंपनी ने वहां के जिलाधिकारी को भी स्टूडियो जब्त करने का प्रस्ताव दिया था। एन डी स्टूडियो के सील होने की भी आशंका बनी हुई थी। दूसरी तरफ नितिन के फोन से पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिली है, जिसमें चार लोगों का जिक्र है।

    Also read: Noted Art Director Nitin Desai, Found Dead At Home

    250 करोड़: दो बार में लिया था लोन

    नितिन की कंपनी एन डी आर्ट्स वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने ईसीएल कंपनी के जरिए 185 करोड़ का लोन दो बार में लिया था। पहला 2016 में जबकि 2018 में दूसरा लोन लिया था। 2020 में जब लोन चुकाने की बात आई तो सारी समस्या शुरू हुई।

    Also read: Violence in Nuh leaves five people dead..

    पुलिस ने कहा- सुबह 9 बजे रस्सी से लटका मिला शव

    पुलिस का कहना है कि सुबह तकरीबन 9 बजे नितिन देसाई का शव रस्सी से लटका हुआ मिला था। घटना के तुरंत बाद डॉग स्कॉट की टीम वहां पहुंच गई। वे हर एंगल से इस केस की जांच कर रहे हैं।

    Also read: मुंबई: हड़ताल पर गए निजी बस ऑपरेटर के कर्मचारी

    ऑडियो क्लिप मिली
    पुलिस को नितिन के मोबाइल से एक ऑडियो क्लिप मिली है, जिसमें 4 लोगो का जिक्र है। पुलिस को शक है कि इन्हीं के दबाव से नितिन देसाई ने सुसाइड की होंगी। जल्द ही चारों का बयान दर्ज किया जाएगा।

    डिज्नी के लेवल का स्टूडियो बनाना चाहते थे नितिन- प्रोड्यूसर आनंद पंडित
    प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया- नितिन देसाई दरअसल कर्जत में डिज्नी के लेवल का स्टूडियो बनाना चाहते थे, इसे लेकर वे स्ट्रेस में तो थे। हालांकि जब मेरी उनसे 6 महीने पहले आखिरी बार बात हुई थी, तब वे काफी खुश थे, न जाने अब क्या हो गया।

    Also read: Surprising Price Hike by Uber Leaves CEO Astonished

    Share With Your Friends If you Loved it!