• Sat. Oct 5th, 2024

    Chandrayaan 3 की लैंडिंग से पहले कवि राजनयिक अभय ने लिखा ‘मून एंथम’

    Chandrayaan 3

    आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर, भारत का ‘मून मिशन’ यानी चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इससे चंद्रयान 3 चांद पर सफलतापूर्वक कदम रखने वाले पहले देश बनेगा, जिसका मतलब होगा कि भारत साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला राष्ट्र बन जाएगा। पूरे देश में लोग चंद्रयान-3 के सफलता के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं और उसकी कामयाबी की दुआएं मांग रहे हैं। दक्षिणी ध्रुप यानी साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले कवि और राजनयिक अभय ने ‘मून एंथम’ लिखा है।

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी और कवि अभय कुमार ने ‘मूंन एंथम’ मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में लिखा है।

    Also Read: PM Narendra Modi: BRICS a platform for the Global South

    कवि राजनयिक अभय: भारत के तीसरे चंद्र मिशन के लिए एक उत्कृष्ट एंथम

    मून एंथम की शुरुआती पक्तियां कुछ इस प्रकार है, ‘आकाशीय हीरा, प्राचीन घड़ी, ब्रह्मांडीय लैम्पपोस्ट, रात का कोमल चुंबन, लुभाने वाले महासागर, रहस्यमय सूर्य, चांदी की देवी, जो स्वर्ग को रोशन कर रही है…।’ यह एंथम भारत के तीसरे चंद्र मिशन के लिए है, जिसे गहरे अंतरिक्ष में भविष्य के अन्वेषणों के तैयार किया गया है।

    इस मून एंथम को विश्व-प्रसिद्ध वायलिन वादक और संगीतकार डॉ. एल सुब्रमण्यम संगीत तैयार करेंगे और मशहूर पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति इसे आवाज देंगी। एएनआई की खबर के मुताबिक, इससे पहले भी अभय कुमार सौर मंडल के सभी ग्रहों पर एंथम लिख चुके हैं।

    Also Read: सरकार 2410 रुपये प्रति क्विंटल पर शुरू की प्याज की खरीद

    Poet Abhay K

    वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध ‘अर्थ एंथम’ का 150 से अधिक भाषाओं में अनुवाद

    उनके ‘अर्थ एंथम’ का विश्व स्तर पर बोली जाने वाली 150 से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया गया है। बता दें कि अभय बिहार के राजगीर के रहनेवाले हैं और वर्तमान में वे मेडागास्कर में भारत के राजदूत हैं। अभय कुमार के अभी तक एक संस्मरण और सात कविताओं का संग्रह प्रकाशित हो चुका है।

    Also Read: अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ चंद्रयान-3 सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में केस दर्ज

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार, चंद्रयान-3 तैयारियों के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके सॉफ्ट-लैंडिंग प्रयास का समय 18:04 बजे IST पर निश्चित किया गया है। लैंडिंग ऑपरेशन का प्रक्षिप्त प्रसारण बुधवार को शाम 5:20 बजे IST से आरंभ होगा। इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और दूरदर्शन नेशनल टीवी पर 23 अगस्त, 2023 को शाम 5:27 बजे IST से लैंडिंग की लाइव गतिविधियां देखने के लिए उपलब्ध होंगी।

    Also Read: फेमस हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन

    Share With Your Friends If you Loved it!