• Sat. Oct 5th, 2024

    वनडे विश्व कप 2023: नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया

    नीदरलैंड

    वनडे विश्व कप 2023 इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भी उलटफेर का शिकार हुई है। दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस विश्व कप में यह अफ्रीका की तीन मुकाबलों में पहली हार है। इससे पहले इस टीम ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन नीदरलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने में सफल रही। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और दोनों पारियों से सात-सात ओवर की कटौती हुई।

    दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नीदरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 82 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद कप्तान एडवर्ड्स ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारियां की और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड के लिए कप्तान चार्ल्स एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन बनाए। वन डर मर्वे ने 29 और आर्यन दत्त ने नौ गेंद में 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। गेराल्ड कोट्जी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।

    Also Read: WhatsApp Rolling Out New Shortcuts To Quickly Lock Chats

    सात विकेट पर 140 से 245 पर पहुंचा नीदरलैंड

    246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। 36 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। डिकॉक 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बावुमा 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मार्करम एक और डुसेन चार रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन और मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर थोड़ी उम्मीदें जगाई, लेकिन क्लासेन के आउट होने के बाद मिलर अकेले पड़ गए। यानसेन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिलर भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने और दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो गई। कोट्जे 22 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने नौ रन बनाए। अंत में केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने टीम का स्कोर 207 रन तक ही पहुंचा सके और टीम 38 रन से मैच हार गई।

    दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेंबा बावुमा के निमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी कर रही नीदरलैंड एक समय 200 तक पहुंचता नहीं दिखाई दे रहा था, लेकिन एडवड्र्स की अगुवाई में अंतिम नौ ओवरों में की गई आक्रामक बल्लेबाजी ने उसे 33.5 ओवर में सात विकेट पर 140 से 43 ओवर में आठ विकेट पर 245 रन तक पहुंचा दिया। एडवड्र्स ने 69 गेंद में 10 चौके और एक छक्का लगाकर वनडे में अपना 14वां अर्धशतक लगाया। अंत में उनके साथ पूर्व द. अफ्रीकी क्रिकेटर रॉल्फ वानडर मर्वे ने 19 गेंद में 29 और आर्यन दत्त ने नौ गेंद में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। वानडर मर्वे के साथ उन्होंने 36 गेंद में 64 और आर्यन के साथ 19 गेंद में अटूट 41 रन की साझेदारी की।

    Also Read: Israel orders ‘complete Gaza siege’, no power, food in response to Hamas attacks

    आठ रन के अंतराल में अफ्रीका ने खोए शुरुआती चार विकेट

    245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एकरमैन ने क्विंटन डि कॉक (20) को आउट कर विकेटों के गिरने की शुरुआत की। इस वक्त स्कोर 36 रन था। यहां से टर्न ले रही पिच पर वानडर मर्वे ने कप्तान तेंबा बावुमा (16), रॉसी वानडर दुसेन (4) को आउट किया। वान मीकरन ने मार्करम (1) को बोल्ड कर द. अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 44 रन कर दिया। उसने आठ रन के अंतराल में चार विकेट खो दिए। यहां से अफ्रीकी टीम अंत तक नहीं उबरी। क्लासेन (28) और डेविड मिलर (48) ने 45 रन की साझेदारी की, लेकिन वान बीक ने क्लासेन को आउट कर उम्मीदें तोड़ दीं। उन्होंने मिलर को भी बोल्ड किया। वानडर मर्वे ने 34 रन देकर दो विकेट भी लिए।

    Also Read: International hacker dupes corporate health firm of more than Rs 2 crore in Maharashtra

    पहली बार पूर्ण सदस्य देश को हराया

    नीदरलैंड का पांचवां विश्वकप है। 2011 के बाद से यह टीम पहली बार वनडे विश्वकप में खेल रही है। यह उसका 23वां मैच था, जिसमें पहली बार उसने आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश को हराया है। इससे पहले उसने 2003 में नमीबिया को और 2007 में स्कॉटलैंड को हराया था।

    Also Read: Nithari killings accused Surinder Koli, Pandher acquitted, death penalty cancelled

    Share With Your Friends If you Loved it!