• Sat. Oct 5th, 2024

    अमेरिका में फायरिंग, लोगों ने हमलावर को दबोचा

    अमेरिका

    अमेरिका कैंसास शहर में एक रैली के दौरान गुरुवार सुबह गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। सभी को गोलियां लगी हैं और मौत के अंदेशों की आशंका जताई जा रही है।

    पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। गोलीबारी की वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस तीनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दो लोग एक हमलावर को पकड़ते नजर आ रहे हैं।

    Read Also : हैमिल्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड 211 पर ऑलआउट

    अमेरिका मैं हमलावर को धक्का देकर गिराया फिर पकड़ा

    वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलीबारी से भगदड़ मच जाती है। इस बीच एक आदमी और महिला तेजी से दौड़ते हुए हमलावर को पकड़ते हैं। उसे धक्का देकर गिरा देते हैं और उसे पकड़ लेते हैं। इस दौरान उसकी गन गिर जाती है। इसके बाद एक महिला हमलावर के पास पड़ी बंदूक को उठा लेती है।

    Read Also : पंजाब के किसानों के साथ आने लगे हरियाणा के किसान संगठन और खापें

    रैली 3 किलोमीटर लंबी थी

    हमलावर को पकड़ने वाले आदमी ने बताया- ‘रैली करीब 3 किलोमीटर लंबी थी। हजारों लोग इसमें शामिल थे। मैं हमलावर के पीछे ही था। जैसे ही गोलीबारी हुई लोग यहां-वहां भागने लगे। भीड़ के बीच मुझे हमलावर दिखा। मैंने पीछे से उसे पकड़ने की कोशिश की,लेकिन उस तक नहीं पहुंच पाया। कुछ सेकेंड बाद मैंने उसे धक्का दे दिया। जैसी ही वो गिरा मैंने अपना पूरा बल लगा दिया उसे पकड़ने के लिए। इतने में एक महिला आई और उसने हमलावर के पास पड़ी बंदूक उठा ली।’

    Read Also : तलाक की अफवाहों के बीच दलजीत कौर बोलीं, बच्चे की कोई गलती नहीं है

    2022 में फ्रीडम डे परेड में फायरिंग हुई थी

    अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी हुई थी। इस मामले में 22 साल के संदिग्ध रॉबर्ट ई क्रीमो III को गिरफ्तार किया गया है। क्रीमो एक रैपर है, वह हमला करने के बाद भागने की फिराक में था।

    पुलिस ने शिकागो हाईवे पर लंबी दूरी तक पीछाकर रॉबर्ट को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने खुद को म्यूजिशियन बताया। कल इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की घटना में 6 लोगों की मारे गए थे, जबकि 31 घायल हो गए थे। परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी, लेकिन फायरिंग होने के 10 मिनट बाद ही रोक दी गई। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे।

    Read Also : पश्चिम बंगाल में संदेशखाली क्षेत्र में सात ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू

    Share With Your Friends If you Loved it!