• Sat. Oct 5th, 2024

    मस्क से छिना दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज, अब जेफ बेजोस पहले नंबर पर

    Jeff Bezos and Elon Musk

    टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स के मालिक एलन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छिन गया है। टेस्ला के शेयर में गिरावट के चलते मस्क की नेटवर्थ में गिरावट आई है। उनकी जगह अब अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने ले ली है। मंगलवार सुबह अपडेट हुई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जेफ बेजोस 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। जबकि एलन मस्क 198 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरा स्थान बर्नार्ड अरनॉल्ट का है। इनकी नेटवर्थ 197 अरब डॉलर हैं। इस तरह दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों की नेटवर्थ में बेहद मामूली अंतर ही है। दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। उनकी दौलत 179 अरब डॉलर है। पांचवां स्थान बिल गेट्स का है। उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर है।

    Also Read: फ्रांस में गर्भपात को बनाया गया संवैधानिक अधिकार, बना ऐसा करने वाला पहला देश

    भारतीय धनी व्यक्तित्व: मुकेश अंबानी और गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष 15 में

    भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायांस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी इस समय दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 115 अरब डॉलर हैं। 12वें स्थान पर भी भारतीय ही हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 104 अरब डॉलर है। इस साल अब तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 19.2 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। वहीं, इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति में 18.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप के शापूर मिस्त्री 38.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 36वें स्थान पर हैं। इनके बाद शिव नादर 37.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 37वें स्थान पर हैं।

    Also Read: Kerala man killed, 2 Indians hurt in anti-tank missile attack in Israel

    Share With Your Friends If you Loved it!