• Sat. Oct 5th, 2024
    सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे

    वेटरन फिल्ममेकर, निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे का निधन हो गया है। 83 साल के गंगू रामसे पिछले 1 महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एक महीने से चल रहा था। गंगू रामसे रामसे ब्रदर्स का हिस्सा थे, जो हॉरर फिल्मों के लिए काफी मशहूर थे।

    गंगू रामसे के निधन की खबर उनके परिवार ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट के माध्यम से कन्फर्म की है। परिवार ने स्टेटमेंट में अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया है कि रामसे ब्रदर्स में से एक लीजेंड्री सिनेमैटोग्राफर, फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और एफ.यू. रामसे के दूसरे बड़े बेटे गंगू रामसे का निधन हो गया है। पिछले एक महीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान चल रहे गंगू रामसे आज सुबह 8 बजे हमें छोड़कर चले गए।

    Read Also : दिल्ली के IGI एयरपोर्ट को न्यूक्लियर बम से उड़ाने की धमकी, दो यात्री गिरफ्तार

    फेमस सिनेमैटोग्राफर थे गंगू रामसे

    गंगू रामसे फेमस रामसे ब्रदर्स टीम का हिस्सा थे। 7 भाइयों कुमार रामसे, केशू रामसे, तुलसी रामसे, किरण रामसे, श्याम रामसे, गंगू रामसे और अर्जुन रामसे में गंगू दूसरे बड़े भाई थे। बता दें कि सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे फिल्ममेकर एफ.यू. रामसे के बेटे थे। इस टीम की पहली फिल्म ‘दो गज जमीन के नीचे’ थी जो साल 1972 में रिलीज हुई थी। फिल्मों के अलावा रामसे ब्रदर्स जी हॉरर शो बनाकर भी काफी चर्चा में रहे थे।

    Read Also : रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़, यूरोप के बड़े परमाणु प्लांट पर ड्रोन से किया हमला

    गंगू रामसे की हिट हॉरर फिल्में

    सिनेमैटोग्राफर गंगू अपनी हिट हॉरर फिल्मों के लिए भी जाने जाते थे। ‘वीराना’, ‘पुराना मंदिर’, ‘बंद दरवाजा’ और ‘पुरानी हवेली’ जैसी कई हॉरर फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। उनका शो ‘द जी हॉरर शो’ काफी चर्चा में रहा था। यह शो साल 1993 से 2001 तक 8 साल चला था।

    Read Also : इंदौर: एक्टिवा सवार छात्रा की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

    Share With Your Friends If you Loved it!