• Sat. Oct 5th, 2024

    स्पेन में रेस्त्रां की छत गिरीने से 4 की मौत, 27 घायल

    spain accident

    स्पेन के मल्लोर्का द्वीप पर गुरुवार, 23 मई को देर रात एक रेस्तरां की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे) हुआ। BBC के अनुसार, पुलिस का कहना है कि तीन मंजिला रेस्तरां का एक पिलर गिरने से छत का एक हिस्सा ढह गया। स्पेन और मल्लोर्का द्वीप की दूरी लगभग 750 किलोमीटर है। स्पेन के PM ने स्थानीय लोगों से मदद मांगी

    Read Also : ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 6 लोग घायल

    रेस्क्यू टीम मौके पर तुरंत पहुंच गई और मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है ताकि इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

    Read Also : शाहरुख खान की तबीयत में सुधार, आज होंगे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, डिहाइड्रेशन की शिकायत पर हुए थे एडमिट

    स्पेन में मजोरका आईलैंड एक फेमस पिकनिक स्पॉट है

    स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि वह पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद करने की अपील की है। सांचेज ने कहा कि इस घटना में मरने वाले लोगों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

    मल्लोर्का द्वीप यूरोप के पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है, जहां हजारों लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। घटना के समय रेस्तरां में काफी भीड़ थी। मल्लोर्का द्वीप के चीफ मार्गा प्रोहेंस ने एक पोस्ट में बताया कि घटना से पहले लोग उसी छत पर डांस कर रहे थे।

    Read Also : “युवा” के 20 साल पूरे: अजय देवगन और सूर्या के साथ ईशा देओल का मजेदार सेट किस्सा

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “स्पेन में रेस्त्रां की छत गिरीने से 4 की मौत, 27 घायल”

    Comments are closed.