• Sat. Oct 5th, 2024

    इंदौर के संघ पदाधिकारी को साइबर अपराधियों ने महाराष्ट्र पुलिस के नाम से धमकाया

    संघ

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी को धमकाने का मामला सामने आया है। धमकी साइबर अपराधियों द्वारा तीन अलग-अलग नंबरों से दी गई है। सदर बाजार पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी कार्यालय के साइबर एक्सपर्ट नंबरों की जांच में जुटे हैं।

    Read also:गाजा: 76 साल पुराने नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर हमला

    महाराष्ट्र पुलिस बनकर संघ कार्यकर्ता से ठगी का प्रयास

    सदर बाजार टीआइ रत्नाबर शुक्ला के मुताबिक कार्यकर्ता दौलतराम उर्फ सोहन जोशी निवासी शांतिपथ द्वारा प्रकरण दर्ज करवाया है। सोहन ने पुलिस को बताया कि कॉल प्रचारक देवेंद्र आर रेड्डी के मोबाइल पर आया था। रेड्डी पूरे देश में भ्रमण करते हैं।

    घटना के समय संघ कार्यालय में ही उपस्थित थे। आरोपियों ने खुद को महाराष्ट्र पुलिस से होने का दावा किया और उनसे संबंधित जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। आरोपियों ने ट्राई का भी नाम लिया और कहा कि मोबाइल नंबर की केवाईसी जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए नंबर को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

    Read also:चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे CM पद की शपथ: चौथी बार बनेंगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

    ठगों ने फर्जी पुलिस बनकर पैसे वसूलने का प्रयास किया

    आरोपियों ने रुपये वसूलने की भी कोशिश की। उन्होंने देवेंद्र से दूसरा नंबर लिया और व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बात करने लगे। उन्होंने एफआईआर के संबंध में जानकारी साझा की और यह भी कहा कि इस केस में सजा हो सकती है।

    आरोपियों ने फेक कॉल कर एक फर्जी अधिकारी से बात करवा दी। आरोपी डिजिटल गिरफ्तारी करने का मन बना चुके थे। देवेंद्र उनकी मंशा समझ गए और फोन काट दिया। उन्होंने तुरंत सोहन को पूरी घटना बताई और सदर बाजार थाने में केस दर्ज करवा दिया।

    Read also:मोदी 3.0 में नीतीश कुमार ने तीन मंत्रालय की रखी मांग 

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “इंदौर के संघ पदाधिकारी को साइबर अपराधियों ने महाराष्ट्र पुलिस के नाम से धमकाया”

    Comments are closed.