• Thu. Sep 19th, 2024

    विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल पर फैसला आज, मशहूर वकील हरीश साल्वे लड़ेंगे केस

    Vinesh Phogat and Harish Salve

    भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट को कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया क्योंकि मुकाबले से पहले उनका वजन 100 ग्राम बढ़ गया था। इसके बाद, विनेश ने खेल पंचाट (कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स – CAS) से रजत पदक देने की अपील की है।

    Also Read: ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 89.94 मीटर का थ्रो कर जीता रजत

    विनेश फोगाट की इस अपील को खेल पंचाट ने स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद आज खेल पंचाट इस मामले की सुनवाई करेगा जिसमें कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विनेश को अपना वकील नियुक्त करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद अब भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट मामले में आज CAS में वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे विनेश का पक्ष रखेंगे।

    Also Read: 17 महीने बाद मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

    विनेश फोगाट को सुनवाई के लिए खेल पंचाट ने चार वकील प्रदान किए थे। खेल पंचाट खिलाड़ियों को ये निःशुल्क वकील प्रदान करता है। लेकिन भारतीय दल ने इसे स्वीकार नहीं किया और सुनवाई के लिए भारतीय वकील की मांग की। जिसके लिए भारतीय दल ने खेल पंचाट से भारतीय वकील नियुक्त करने के लिए समय मांगा था जिसे खेल पंचाट ने स्वीकार किया और कल सुनवाई स्थगित कर दी थी।

    Also Read: RBI increases UPI transaction limit for tax payments to Rs 5 lakh from Rs 1 lakh

    फोगाट का केस लड़ेंगे हरीश साल्वे

    भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और किंग्स काउंसल साल्वे ने एएनआई से पुष्टि की कि उन्हें कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में विनेश फोगाट का केस लड़ने के लिए IOA द्वारा नियुक्त किया गया है।

    Also Read: अनुशासन तोड़ने के आरोप में अंतिम पंघाल को ओलंपिक विलेज से किया गया बाहर

    खेल पंचाट (CAS): खेल से जुड़े विवादों का निपटारा करने वाली स्वतंत्र संस्था

    खेल से जुड़ी दुनियाभर में हो रहे मामलों को सुलझाने के लिए एक स्वतंत्र संस्था है। खेल से जुड़े सभी मामलों कानूनी विवादों को सुलझाने और उसका हल ढूंढने का काम खेल पंचाट मतलब कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्टस (CAS)  करती है। खेल पंचाट का मुख्यालय स्विटजरलैंड के लॉजेन में स्थित है और इसकी अदालतें न्यूयॉर्क, सिडनी और लॉजेन में स्थित हैं। पेरिस में ओलंपिक की स्थिति देखते हुए अस्थायी अदालतें वहां भी बनाई गई हैं ताकि ऐसे मामलों को सुलझाया जा सके।

    Also Read: RBI MPC keeps repo rate unchanged at 6.5%

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल पर फैसला आज, मशहूर वकील हरीश साल्वे लड़ेंगे केस”

    Comments are closed.