• Fri. Sep 20th, 2024

    पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर के रिश्तेदार दीपक गुप्ता BharatPe केस में गिरफ्तार

    Ashneer Grover

    फिनटेक यूनिकॉर्न BharatPe में फंड्स की हेराफेरी और भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत कंपनी के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर के एक परिवारिक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। अशनीर ग्रोवर पहले BharatPe के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। उनके इस परिवारिक सदस्य को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है और दीपक गुप्ता को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

    Also Read: Moga Youth Hires Instagram Hitman for Rs 4,000 to Eliminate Blackmailer

    दीपक गुप्ता को साकेत कोर्ट में पेश करेगी ईओडब्ल्यू, रिमांड की तैयारी

    ईओडब्ल्यू, BharatPe के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर के परिवार के सदस्य दीपक गुप्ता को साकेत कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस आगे की कार्रवाई और पूछताछ के लिए रिमांड मांगने की कोशिश में है। BharatPe केस में दीपक गुप्ता महत्वपूर्ण कड़ी है। पुलिस का मानना है कि दीपक गुप्ता से पूछताछ के बाद महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

    Also read: Ganesh Immersion Tragedy: Teen Feared Drowned in Nira River, Pune

    दीपक गुप्ता BharatPe केस में गिरफ्तार

    BharatPe केस में अरेस्ट किए गए दीपक गुप्ता, अशनीर ग्रोवर के खास रिश्तेदार हैं। अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर की बहन के पति दीपक गुप्ता हैं। दीपक गुप्ता को ईओडब्ल्यू ने 19 सितंबर की रात में अरेस्ट किया था। उनको कुछ दिनों पहले ही BharatPe के हेड ऑफ कंट्रोल्स पद से बर्खास्त किया गया था।

    Also read: Modi Cabinet Approves ‘One Nation, One Election’ Plan

    Share With Your Friends If you Loved it!
    2 thoughts on “पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर के रिश्तेदार दीपक गुप्ता BharatPe केस में गिरफ्तार”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *