• Wed. Sep 25th, 2024

    जापान को पीछे छोड़कर तीसरा सबसे ताकतवर देश बन गया भारत

    AsiaPowerIndex

    एशिया पावर इंडेक्स में जापान को पीछे छोड़कर भारत तीसरा सबसे ताकतवर देश बन गया है। बुधवार को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, भारत के तेज आर्थिक विकास, युवा जनसंख्या और अर्थव्यवस्था के विस्तार के कारण इसकी स्थिति में सुधार हुआ है। यह भारत की वैश्विक साख में बढ़ोतरी का भी संकेत है।

    मंत्रालय ने बताया कि “एक बड़े बदलाव के तहत, भारत ने एशिया पावर इंडेक्स में जापान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।” यह इंडेक्स एशिया प्रशांत क्षेत्र में देशों की ताकत का आकलन करता है और इसकी शुरुआत 2018 में लॉवी इंस्टीट्यूट द्वारा की गई थी।

    Also Read:Laddu Controversy: Politicization of Tirupati Laddu and Alleged Adulteration

    भारत की स्थिति में सुधार के कई प्रमुख कारण हैं। कोरोना महामारी के बाद देश ने जो आर्थिक रिकवरी की है, उसके फलस्वरूप भारत की आर्थिक क्षमताओं में 4.2 अंकों की बढ़ोतरी हुई। इसकी विशाल युवा जनसंख्या, जो चीन और जापान की बुजुर्ग होती जनसंख्या की तुलना में एक मजबूत पहलू है, भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    Also Read: प्राण प्रतिष्ठा के लिए भेजे गए थे अयोध्या में तिरुपति के एक लाख लड्डू, पीएम मोदी को भी मिला था प्रसाद

    इसके अलावा, क्वाड और अन्य वैश्विक संगठनों में भारत की बढ़ती मौजूदगी ने भी कूटनीति के क्षेत्र में इसके प्रभाव को बढ़ाया है। एशिया पावर इंडेक्स में किसी देश की ताकत का आकलन उसकी आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, भविष्य के संसाधन, आर्थिक साझेदारी, रक्षा नेटवर्क, कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक प्रभाव के आधार पर किया जाता है।

    Share With Your Friends If you Loved it!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *