• Wed. Sep 25th, 2024

    जापान को पछाड़कर तीसरा सबसे ताकतवर देश बना भारत

    India

    एशिया पावर इंडेक्स में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे सबसे शक्तिशाली देश का स्थान हासिल किया है। बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की। मंत्रालय ने बताया कि भारत की मजबूत आर्थिक प्रगति, युवा जनसंख्या और बढ़ती अर्थव्यवस्था के चलते देश की स्थिति में यह सुधार हुआ है। साथ ही, यह भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का संकेत भी है।

    Also Read: Gold Price Today: शादी सीजन से पहले सोना पहली बार 76,000 रुपये के पार

    एशिया पावर इंडेक्स में भारत तीसरे स्थान पर, जापान को पीछे छोड़ा

    मंत्रालय ने बयान में कहा कि ‘एक बड़े बदलाव के तहत भारत ने जापान को पछाड़कर एशिया पावर इंडेक्स में तीसरे सबसे ताकतवर देश का दर्जा हासिल किया है। ये भारत की दुनियाभर में बढ़ रही साख को दर्शाता है।’ एशिया पावर इंडेक्स की शुरुआत साल 2018 में लॉवी इंस्टीट्यूट द्वारा की गई थी। इसमें एशिया प्रशांत क्षेत्र में सालाना आधार पर ताकतवर देशों की एक सूची तैयार की जाती है। इसमें एशिया प्रशांत के 27 देशों की स्थिति का आकलन किया जाता है।

    Also Read: Amit Shah Reviews Poll Readiness in Nagpur; Nitin Gadkari Absent

    आर्थिक विकास के बल पर एशिया पावर इंडेक्स में भारत की स्थिति मजबूत

    मंत्रालय ने बताया कि एशिया पावर इंडेक्स में पता चला है कि क्षेत्रीय ताकतों की सूची में भी भारत की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और भारत का प्रभाव भी बढ़ रहा है। भारत के उछाल में सबसे अहम फैक्टर इसका आर्थिक विकास है। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के बाद जबरदस्त आर्थिक रिकवरी की, जिसकी वजह से भारत की आर्थिक क्षमताओं में 4.2 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश के आर्थिक विकास में इसकी बड़ी जनसंख्या की अहम भूमिका है और मजबूत आर्थिक वृद्धि दर के चलते भारत दुनिया दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 

    Also Read: Monsoon Fury: Red Alert in Raigad and Pune Heavy Rain in Mumbai and Thane Until September 26

    युवा जनसंख्या और वैश्विक संगठनों में भागीदारी से भारत का प्रभाव बढ़ा

    भारत को अपने क्षेत्रीय प्रतिद्वंदियों चीन और जापान की तुलना में जनसांख्यिकी का भी फायदा मिला है। चीन और जापान जहां अपनी बुजुर्ग होती जनसंख्या से जूझ रहे हैं, वहीं भारत के पास विशाल युवा आबादी है, जो इसके आर्थिक विकास को आने वाले दशकों में मजबूती देती रहेगी। क्वाड और विभिन्न वैश्विक संगठनों में भारत की मौजूदगी से कूटनीति की दुनिया में भी भारत का प्रभाव बढ़ा है। एशिया पावर इंडेक्स में किसी भी देश की ताकत का आकलन उसकी आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, भविष्य के संसाधनों, आर्थिक साझेदारी, रक्षा नेटवर्क, कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक प्रभाव के आधार पर किया जाता है।   

    Also Read: उर्मिला मातोंडकर: आठ साल की शादी के बाद पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक के लिए अर्जी दाखिल

    Share With Your Friends If you Loved it!
    3 thoughts on “जापान को पछाड़कर तीसरा सबसे ताकतवर देश बना भारत”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *