• Wed. Oct 2nd, 2024

    उदयपुर: तेंदुए ने मंदिर के पुजारी को बनाया शिकार, 10 दिनों में छठी घटना

    Udaipur: Leopard abducts temple priest, sixth incident in 10 days.

    उदयपुर जिले में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोगुंदा क्षेत्र में तेंदुए ने एक पुजारी पर हमला कर उनकी जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ पुजारी को मंदिर से उठाकर ले गया। उस समय पुजारी विष्णु मंदिर में अकेले सो रहे थे, जब तेंदुआ आकर उन पर हमला कर दिया। तेंदुआ पुजारी को करीब 50 मीटर दूर खेत में घसीटकर ले गया। गांव के लोगों ने पुजारी को आखिरी बार रात 3 बजे देखा था, और घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। पुजारी का शव मंदिर से कुछ दूरी पर मिला। पिछले 10 दिनों में तेंदुए द्वारा किए गए हमलों की यह छठी घटना है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

    महिला को बनाया शिकार

    28 सितंबर को गोगुंदा तहसील के गुड़ा गांव में तेंदुए के हमले में गट्टू बाई की मौत हो गई। वह घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में अकेले चारा डालने और गाय का दूध निकालने गई थीं, लेकिन 9 घंटे तक वापस नहीं लौटीं।

    Also read: Dil-Luminati Tour: Get to Know Diljit Dosanjh’s Mother and Sister

    शाम को जब उनके पति काम से लौटे, तो उन्हें गट्टू बाई घर पर नहीं मिलीं। उन्होंने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों को जंगल में बुजुर्ग महिला की साड़ी के कुछ टुकड़े, गहने और खून के निशान मिले, और थोड़ी दूरी पर उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला की मौत किसी जानवर के हमले से हुई है या नहीं।

    पांच साल की बच्ची को बनाया शिकार

    25 सितंबर को गोगुंदा तहसील के कुंडाऊ में 5 साल की बच्ची सूरज की मौत भी तेदुंए के हमले में हुई थी. सूरज अपनी मां के साथ घर से 500 मीटर दूर नदी में नहा रही थी. मां ने सूरज को नहला कर कपड़े पहना पास बैठाया और खुद नहाने लगी. तभी तेंदुआ आया और बच्ची को घसीटते हुए पहाड़ी पर ले गया. घटना स्थल से 300 मीटर दूर मिला शव

    Also read: UP Police Arrest Five in Class 2 Boy’s Murder for Alleged Human Sacrifice

    बकरी चरा रहे  व्यक्ति को मारा

    20 सितंबर को, गोगुंदा तहसील के छाली पंचायत में तेंदुए ने हमेरी नामक व्यक्ति पर हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। हमेरी अपने घर से थोड़ी दूरी पर पहाड़ी पर बकरियां चरा रहा था, जब तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे लगभग 500 मीटर दूर जंगल की ओर घसीट लिया।

    Also read: ‘I Just Want to Quit the Show’ TMKOC Actor Palak Sidhwani Responds to Legal Notice

    बच्ची पर हमला

    19 सितंबर को तेंदुए ने गोगुंदा के ऊंडिथल गांव में नाबालिग लड़की कमला पर हमला किया। कमला घर से कुछ दूरी पर जंगल में बकरियां चराने गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। गांव वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की और अगली सुबह पहाड़ी पर उसका शव मिला। उसी दिन, गोगुंदा के भेवड़िया गांव में खुमाराम गमेती पर भी तेंदुए ने खेत में हमला किया था

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “उदयपुर: तेंदुए ने मंदिर के पुजारी को बनाया शिकार, 10 दिनों में छठी घटना”

    Comments are closed.