• Thu. Feb 6th, 2025

    यूपी: धार्मिक स्थल में मिली महिला की लाश, 17 वर्षीय बेटी लापता

    UP

    आगरा: ताज पूर्वी गेट के पास लकड़हारा मस्जिद में सात महीने पहले हुई महिला की हत्या अब भी रहस्य बनी हुई है। पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, मृतका की किशोरी बेटी चार सप्ताह से लापता है, और परिवार उसकी तलाश में भटक रहा है, लेकिन पुलिस से भी कोई मदद नहीं मिल रही।

    Also Read : महाकुंभ: पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई और मां गंगा का पूजन किया

    घटना 19 मई 2024 की, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

    19 मई 2024 को ताजमहल पूर्वी गेट के पास स्थित लकड़हारा मस्जिद में 42 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। मृतका के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। शक के दायरे में आए आरोपी का फोरेंसिक विज्ञानी की मदद से प्रोफाइल भी तैयार कराया गया। ताजगंज का युवक शक के दायरे में है।

    Also Read : देशभर में नॉनवेज प्रतिबंध की मांग: TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा

    मृतका की बेटी लापता, परिजन परेशान

    उधर, मुकदमे के वादी और मृतका के भाई की 17 वर्षीय बेटी गायब हो गई है। वह 10 जनवरी की दोपहर तीन बजे दवा लेने के लिए निकली थी। तब से घर नहीं लौटी है। उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। इस पर थाना ताजगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पता चला कि बस्ती की एक युवती उसे ले गई है। युवती हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। ताजगंज में उसका मायका है। पति दुकान चलाता है। पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है।

    Also Read : शिकार में साथी को ‘जंगली सूअर’ समझकर मारी गोली

    पुलिस तलाश में जुटी, अब तक कोई सुराग नहीं

    पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है। काल डिटेल खंगाली गई है। जिस युवती पर आरोप है कि उससे और परिवार के लोगों से बात की गई है। उनका कहना है कि युवती उनकी दुकान पर आती थी। वह कहां गई, किसी को पता नहीं है। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद का कहना है कि पुलिस टीम को लगाया गया है।

    Also Read : अमृतसर में उतरा अमेरिकी विमान, ट्रंप की सख्ती के बाद 4 भारतीयों का निर्वासन

    Share With Your Friends If you Loved it!
    2 thoughts on “यूपी: धार्मिक स्थल में मिली महिला की लाश, 17 वर्षीय बेटी लापता”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *