हाल ही में अभय चोपड़ा की मां रेणु चोपड़ा ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की खूब तारीफ की है। उन्होंने बताया है कि शाहरुख बहुत अच्छे इंसान हैं, उन्होंने उनकी बहुत मदद की। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म इत्तेफाक में अक्षय खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। इसका निर्देशन अभय चोपड़ा ने किया था, जबकि शाहरुख खान ने इसे प्रोड्यूस किया था। हाल ही में प्रोड्यूसर अभय चोपड़ा की मां ने एक किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने खान की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि शाहरुख ने न केवल इस फिल्म को प्रोड्यूस किया, बल्कि इसके मुनाफे से एक भी रुपया नहीं लिया।
Also Read : IND vs BAN: रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
फिल्म में पैसा लगाने को राजी हुए शाहरुख
रेणु ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वे इत्तेफाक बनाना चाहते थे और फैसला किया कि यह फिल्म खान के साथ बनाई जाएगी। हालांकि, शाह अपनी व्यस्तता के कारण मिलने में असमर्थ थे। बाद में, जब उन्होंने मुलाकात की और उनकी जरूरत पूछी, तो रेणु ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। इस पर खान ने भरोसा जताते हुए कहा कि वह फंडिंग कर देंगे। रेणु ने आश्वासन दिया कि उनके बच्चे फिल्म को बेहतरीन तरीके से बनाएंगे।
Also Read : फाइबरयुक्त आहार से बचाव, क्या आपके आहार में फाइबर है?