• Mon. Mar 10th, 2025

    क्रिकेट इतिहास में चौथी बार हुआ चमत्कार, ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी इंडिया

    इंडिया

    रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 9 मार्च को इतिहास रच दिया। खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर भारतीय टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। यह तीसरी बार है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जिससे वह इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम बन गई। इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया।

    कप्तान रोहित शर्मा की में टीम इंडिया का ऐतिहासिक कारनामा

    Also Read : IND vs NZ: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विश्व क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

    रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरे साल ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और नया कीर्तिमान रच दिया। रोहित ने बतौर कप्तान वो करिश्मा कर दिखाया जो महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी कप्तानी में नहीं कर सके थे। दरअसल, साल 2024 में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था और अब चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। इस तरह रोहित शर्मा लगातार दो साल में 2 ICC खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

    Also Read : राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्मारक, परिवार ने दी मंजूरी

    क्रिकेट के इतिहास में चौथी बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने लगातार 2 ICC मेन्स ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। टीम इंडिया ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम है। टीम इंडिया से पहले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीम ही ये बड़ा कारनामा कर सकी थी। वेस्टइंडीज ने साल 1975 और 1979 में लगातार 2 ICC वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी और फिर अगले साल 2007 वर्ल्ड कप जीता था।

    ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो ICC ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास

    Also Read : भारतीय रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए नई रणनीति तैयार

    ऑस्ट्रेलिया दो बार ऐसा करने वाली इकलौती टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2023 में लगातार 2 ICC ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पैट कमिंस की कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2023 जीतने के बाद ICC वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीता था। यहां गौर करने वाली बात ये है कि दोनों ही टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शिकस्त दी थी।

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “क्रिकेट इतिहास में चौथी बार हुआ चमत्कार, ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी इंडिया”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *