• Wed. Mar 19th, 2025

    इस शहर में 43.5 डिग्री तापमान, मार्च में ही लू शुरू भीषण गर्मी से लोग परेशान

    देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है।

    भुवनेश्वर: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर अभी से बरसने लगा है। सबसे बुरे हालात ओडिशा में देखने को मिल रहे हैं, जहां कई शहरों में अभी से लू चलने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि IMD द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ओडिशा का बौध शहर सोमवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा। सोमवार को इस शहर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा का ही बरगढ़ देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Also Read : Mumbai Woman Scammed of ₹20.25 Crore in Aadhaar Fraud

    आंध्र प्रदेश का कुरनूल तीसरा सबसे गर्म स्थान

    भीषण गर्मी के बीच कुरनूल देश का तीसरा सबसे गर्म स्थान बना, जहां 41.3°C तापमान दर्ज हुआ। दिल्ली-NCR में सोमवार को तापमान 30°C से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से तापमान बढ़ेगा और 25-31 मार्च के बीच 40°C पार कर सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2°C रहा, जो सामान्य से 2.1°C कम था।

    Also Read : Don’t impose your own morality: Note to Delhi’s ‘anti eve-teasing’

    बर्फबारी रही तापमान में गिरावट की वजह

    दिल्ली और अन्य मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट का कारण जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी है। वहां से चलने वाली ठंडी हवाओं ने मौसम को कुछ दिनों के लिए ठंडा किया, लेकिन अब गर्मी फिर लौटने वाली है। आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए लोगों को गर्मी के लिए तैयार रहना चाहिए।

    ओडिशा में बढ़ता ही जा रहा है गर्मी का प्रकोप

    ओडिशा के बौध में तापमान शनिवार को 42.5°C, रविवार को 43.6°C रहा। IMD के अनुसार, अंगुल में 40.7°C, टिटलागढ़ में 40.5°C, मलकानगिरी में 40.2°C दर्ज हुआ। झारसुगुडा, बोलांगीर, संबलपुर, सोनपुर, तालचेर, भवानीपटना, हीराकुंड, सुंदरगढ़ और खुर्दा में तापमान 39-40°C के बीच रहा। भुवनेश्वर में 36.7°C, कटक में 37°C रहा। मौसम विभाग ने ओडिशा के 6 जिलों के लिए मंगलवार को लू की चेतावनी दी है।

    Also Read : चंद्रयान-5 तीसरे चरण से अंतर और चांद पर इंसानों का मार्ग

    Share With Your Friends If you Loved it!
    2 thoughts on “इस शहर में 43.5 डिग्री तापमान, मार्च में ही लू शुरू भीषण गर्मी से लोग परेशान”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *