• Wed. Mar 19th, 2025

    UP: पति के शव के 15 टुकड़े; पत्नी ने प्रेमी संग क्यों की हत्या?

    murder

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें ड्रम में डालकर चिनाई कर दी गई। इतना ही नहीं, इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ शिमला जाकर मौज-मस्ती भी की। जब वह वापस लौटी, तो परिवार को अपने पति की हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और शव के टुकड़े बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। यह भयावह घटना मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी में हुई।

    Also Read : गाजा: युद्धविराम के बाद इस्राइल का सबसे बड़ा हमला, 235 की मौत

    जानकारी के अनुसार, लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की चार मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने चार मार्च को शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर उपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 

    Also Read : रिकी पोंटिंग ने उन 5 खिलाड़ियों को चुना, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया

    सौरभ कुमार ने मर्चेंट नेवी में काम किया था

    मंगलवार को प्रमोद कुमार और मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद किया है। लंदन के एक मॉल में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। 

    Also Read : नागपुर अशांति: हिंसा के बाद कर्फ्यू, कई लोग घायल

    चार मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी

    दोनों को धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद चार मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।

    Also Read : IPL 2025: खिताब बचाने को तैयार अजिंक्य रहाणे, बोले- केकेआर की कप्तानी सम्मान की बात

    सौरभ ने मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था

    सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करता था। वह अक्सर विदेश में जाता रहता था। वर्ष 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी करने लगा था। वर्ष 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं। 

    Also Read : नागपुर में आखिर हुआ क्‍या… 2 अफवाहों से भड़के लोग

    मुस्कान का परिवार भी उसी मोहल्ले में रहता है। वह अपनी बेटी को अक्सर मायके छोड़ देती थी। हालांकि वारदात के दिन पीहू घर में ही थी और और बराबर के कमरे में सो रही थी। हत्यारोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। सौरभ नौकरी के कारण कई महीनों बाद आता था। इसी वजह से साहिल शुक्ला और मुस्कान की नजदीकियां बढ़ गईं।

    Also Read : मालदीव से छुट्टियां मनाकर स्वदेश लौटे रोहित, परिवार की फोटो लेने पर हुए नाराज; देखें वीडियो

    पति को बेहोश कर प्रेमी को घर बुलवाया

    सौरभ को पत्नी मुस्कान के साहिल से संबंधों की जानकारी हुई। इस कारण कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद में 4 मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रेमी साहिल को घर पर बुला लिया। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के छुरे से लगभग 15 टुकड़े कर इन्हें प्लास्टिक ड्रम में भर दिया। इसी ड्रम में ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल बनाकर शव के टुकड़ों को छिपा दिया।

    Also Read : फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 200 लोगों की मौत हुई।

    हत्या के बाद प्रेमी के साथ घूमने निकल गई

    चार मार्च को हत्या करने के बाद पांच मार्च को मुस्कान प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ शिमला घूमने चली गई। 17 मार्च को लौटने के बाद उसके परिजनों ने दामाद सौरभ के बारे में पूछा, तो मुस्कान ने सबकुछ बता दिया। इसके बाद मंगलवार को प्रमोद कुमार अपनी बेटी मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर सौरभ के शव को बरामद किया।

    Also Read : इस शहर में 43.5 डिग्री तापमान, मार्च में ही लू शुरू भीषण गर्मी से लोग परेशान

    चाकू से सीने पर वार किया, फिर छुरे से टुकड़े कर दिए

    पुलिस के मुताबिक, मुस्कान और साहिल ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपा और फिर शव को बाथरूम में ले जाकर छुरे से उसके 15 टुकड़े किए। शव सीमेंट में इस कदर धंसा हुआ था कि पोस्टमार्टम के लिए पूरे ड्रम को ही मोर्चरी भेजना पड़ा। पुलिस ने ड्रम तोड़कर शव निकाला, जिसमें सिर, दोनों हाथ, पैर के पंजे अलग-अलग मिले।

    Also Read : थोक महंगाई दर जनवरी के 2.31% से बढ़कर 2.38% हो गई है

    सौरभ ने देख ली थी पत्नी की चेटिंग

    करीब दो साल पहले वर्ष 2023 में मुस्कान और साहिल की फोन पर चेटिंग सौरभ ने देख ली थी। जिसको लेकर दंपती में अक्सर विवाद रहने लगा। उधर, इसकी जानकारी लगने पर साहिल भी मुस्कान से शादी करने की जिद करने लगा। सौरभ ने पत्नी को तलाक नहीं दिया और लंदन में नौकरी करते रहे।

    Also Read : इन चीजों की मदद से तुरंत करें मेकअप रिमूवर

    रास्ते से हटाने के लिए की सौरभ की हत्या: एसपी सिटी

    एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।







    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “UP: पति के शव के 15 टुकड़े; पत्नी ने प्रेमी संग क्यों की हत्या?”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *