अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से उड़ान भरने के 17 घंटे बाद, भारतीय समयानुसार तड़के 3:27 बजे, स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में पैराशूट की मदद से सफलतापूर्वक स्पलैशडाउन हुआ। लैंडिंग से ठीक पहले के 46 मिनट न केवल रोमांचक थे बल्कि बेहद तनावपूर्ण भी। इस ऐतिहासिक क्षण पर नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की मां ने गर्व जताया।
Also Read: गाजा: युद्धविराम के बाद इस्राइल का सबसे बड़ा हमला, 235 की मौत
नौ महीने से अधिक समय के इंतजार के बाद, भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स आखिरकार धरती पर लौट आईं. उनके साथ बुच विल्मोर और दो अन्य अंतरिक्ष यात्री भी वापस आए। इस ऐतिहासिक वापसी पर सुनीता की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मुझे अपनी बेटी पर गर्व है.
अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी: परिवार ने जाहिर की खुशी, भारत आने की भी योजना
सुनीता की कजिन फाल्गुनी पंडया ने कहा कि वह खुश” है कि वह अंतरिक्ष में नौ महीने के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आई हैं. फाल्गुनी पंड्या ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, “सुनीता के घर लौटने वाला लम्हा किसी सपने जैसा था.” पंड्या ने अपनी कजिन सुनिता के घर लौटने के बाद मंदिर में एनडीटीवी से बात करते हुए, “सब कुछ ठीक करने” के लिए भगवान के प्रति आभार व्यक्त किया.
Also Read: IPL 2025: खिताब बचाने को तैयार अजिंक्य रहाणे, बोले- केकेआर की कप्तानी सम्मान की बात
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुनीता विलियम्स जल्द ही भारत भी आएंगी. सुनीता की इंडिया विजिट को लेकर फाल्गुनी ने कहा कि हम साथ में छुट्टियां मनाने की भी योजना बना रहे हैं. अंतरिक्ष में 286 दिन बिताने के बाद घर लौटने वाली नासा की अंतरिक्ष यात्री के बारे में उन्होंने कहा कि वहां परिवार के साथ बहुत समय बिताया जाएगा.
सुनीता हम सभी के लिए रोल मॉडल: यह पूछे जाने पर कि क्या सुनीता विलियम्स फिर से अंतरिक्ष में जाएंगी या मंगल ग्रह पर उतरने वाली पहली व्यक्ति होंगी, जिस पर फाल्गुनी पंड्या ने कहा कि जाहिर सी बात ये है कि यह तो उनकी अपनी निजी पसंद होगी.
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर सुनीता विलियम्स के लंबे समय तक रहने के बारे में बोलते हुए, फाल्गुनी पंड्या ने कहा कि 59 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री हर परिस्थिति का सर्वश्रेष्ठ तरीके से सामना करती हैं. यकीनन वो हम सभी के लिए रोल मॉडल हैं.
Also Read: बॉलीवुड नहीं, साउथ की इस फिल्म से ऐश्वर्या राय ने किया था डेब्यू