• Tue. Apr 1st, 2025

    11 भारतीय मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ते हुए श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार

    तमिलनाडु के मछुआरे एक बार फिर श्रीलंकाई नौसेना के निशाने पर आ गए हैं। खबर है कि बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ते समय श्रीलंकाई नौसेना ने एक नाव से तमिलनाडु के 11 मछुआरों को हिरासत में ले लिया। उन्हें जांच के लिए कांगेसंथुरई नौसेना शिविर ले जाया गया है। रामेश्वरम मछुआरा संघ के अनुसार, ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

    Also Read : भारत ने विकसित की पहली स्वदेशी MRI मशीन

    यह कार्रवाई ऐसे वक्त की गई है, जब अगले महीने ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे वक्त हो रही है, जब भारत और श्रींलका के बीच मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा गरम है। इस कारण से दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कई बार विदेश मत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मुद्दे के स्थायी हल निकालने के लिए काम करने को कह चुके हैं।

    Also Read : सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिए आज 10 ग्राम का ताजा भाव!

    इससे पहले महीने की शुरुआत मे श्रीलंकाई नौसेना ने सीमा पार से मछली पकड़ने के आरोप में पंबन क्षेत्र से 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले महीने की 23 की तारीख को भी श्रीलंकाई अधिकारियों ने द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने मछली पकड़ने वाली उनकी पांच नौकाएं भी जब्त की थीं।

    Also Read : इंडिगो के विमान से एक पक्षी टकराया, प्लेन में 179 यात्री थे सवार

    सात मछुआरों को रिहा किया गया

    इस बीच श्रीलंका की जेल से रिहा हुए सात मछुआरे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें से चार मछुआरों को 20 फरवरी को और बाकी तीन को 22 फरवरी को सीमा पार से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    Also Read : दिशा सालियान केस आदित्य और उद्धव ठाकरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत

    इस साल अब तक 150 से ज्यादा भारतीय मछुआरे गिरफ्तार हुए हैं

    इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया था कि उन्होंने 2024 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए घुसे 550 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस साल अब तक करीब 150 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Also Read : नेशनल अवॉर्ड फिल्म का निर्देशन नहीं करना चाहते थे नितेश तिवारी

    2015 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी द्वीप राष्ट्र यात्रा है

    हेराथ ने कहा कि भारत के प्रति नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) सरकार की सद्भावना नीति के परिणामस्वरूप द्वीप राष्ट्र को कई लाभ हुए हैं, जिनमें कई चल रही भारतीय परियोजनाएं भी शामिल हैं। हेराथ ने कहा, ‘हम अपनी विदेश नीति में किसी का पक्ष लिए बिना तटस्थ रहेंगे और राष्ट्रीय हित को बनाए रखने के लिए काम करेंगे।” 2015 के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की द्वीप राष्ट्र की चौथी यात्रा होगी।’ इससे पहले पीएम मोदी ने 2015, 2017 और 2019 में श्रीलंका का दौरा किया था।

    Also Read : ‘तमिलनाडु में हूं, आ जाओ…’ शिवसेना समर्थक को कुणाल कामरा ने दी खुली चुनौती! ऑडियो क्लिप वायरल




    Share With Your Friends If you Loved it!
    2 thoughts on “11 भारतीय मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ते हुए श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार”

    Comments are closed.