• Wed. Apr 2nd, 2025

    बेंगलुरु: पत्नी की हत्या कर शव सूटकेस में डालकर पति पुणे फरार

    couple

    बेंगलुरु के हुलीमायु पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डोड्डाकम्मनहल्ली स्थित एक फ्लैट में एक महिला की लाश सूटकेस में मिली है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसके पति ने की थी। आरोपी ने पहले बेरहमी से पत्नी की हत्या की, फिर शव के टुकड़े कर उन्हें सूटकेस में भर दिया और फ्लैट में ताला लगाकर पुणे भाग गया। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

    Also Read : सलमान खान ने पहली बार लॉरेंस बिश्नोई द्वारा जान से मारने की धमकियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी

    पति-पत्नी महाराष्ट्र के रहने वाले थे

    पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान गौरी खेडकर और आरोपी पति का नाम राकेश राजेंद्र खेडकर है। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति बीते महीने बंगलूरू शिफ्ट हुए थे। उन्होंने बताया कि गौरी ने मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई की थी। वहीं उसका पति एक निजी फर्म में काम करता है। इस समय वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। 

    Also Read : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! Namo Bharat में मुफ्त यात्रा करने का तरीका जाने

    पुलिस को सूचना मकान मालिक ने दी

    ये मामला तब सामने आया जब मकान मालिक ने शाम करीब 5.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि महिला का शव सूटकेस में ठूंसा हआ था और उसके शरीर पर चाकू के घाव थे। जिसके बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया उन्होंने मौके से नमूने एकत्र किए हैं। हत्या को अंजाम देने के बाद राकेश राजेंद्र खेडकर पुणे भाग गया था, जहां से उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने कहा कि आरोपी को पुणे में हिरासत में लिया गया है और उसे बंगलूरू लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या के पीछे का मकसद पता चलेगा।

    Also Read : 11 भारतीय मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ते हुए श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार

    पत्नी की हत्या के बाद किया सास-ससुर को फोन

    वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि हत्या को आंजाम देने के बाद आरोपी पति राकेश राजेंद्र ने अपने सास-ससुर को भी फोन किया था और फोन पर उन्हें बताया था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और उसका शव सूटकेस में है। वहीं, जब आरोपी द्वारा पत्नी की हत्या के बारे में सास-ससुर को सूचित करने की खबरों पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो सारा फातिमा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इन विवरणों की पुष्टि के बाद ही कोई बात बताई जा सकती है। 

    Also Read : पप्पू यादव को ओम बिरला ने दी फटकार, सदन की मर्यादा की याद दिलाई



    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “बेंगलुरु: पत्नी की हत्या कर शव सूटकेस में डालकर पति पुणे फरार”

    Comments are closed.