• Fri. Feb 21st, 2025

    प्रियंका चोपड़ा ने सिग्नल पर जरूरतमंद को देख गाड़ी रुकवाई, फैंस हुए इम्प्रेस

    प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा मुंबई लौट आई हैं और हाल ही में उन्हें कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रे स्वेटपैंट्स, मैचिंग ग्रे टॉप और कैप पहन रखी थी। कैज़ुअल लुक में प्रियंका हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसी बीच उनका एक और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एयरपोर्ट से निकलते हुए अपनी कार में देखा गया। सिग्नल पर उनकी गाड़ी रुकते ही उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    Also Read : महाशिवरात्रि से पहले काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी

    सिग्नल पर जरूरतमंद की मदद करते दिखीं प्रियंका चोपड़ा

    वीडियो में प्रियंका को कलीना एयरपोर्ट से बाहर आते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस की गाड़ी सिग्नल पर रुकती है। सिग्नल पर मौजूद एक जरूरतमंद शख्स बहुत ही उम्मीद भरी नजरों से प्रियंकी की गाड़ी की ओर निहारता है। इस पर देसी गर्ल कार के अंदर से ही जरूरतमंद को कुछ पैसे देती हैं। ऐसा करते हुए अभिनेत्री ने अपना चेहरा नहीं दिखाया।

    Also Read : छावा पर भारी पड़ा पहला सोमवार, चार दिन में सबसे कम कमाई के साथ खाते में आया बस इतना

    प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए एक्ट्रेस के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और अभिनेत्री की जमकर तारीफ की। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘हार्ट टचिंग।’ एक अन्य ने लिखा- ‘काइंड हार्टेड।’ प्रियंका के दयालु रूप को देखकर सोशल मीडिया यूजर खुद को पीसी की तारीफ करने से नहीं रोक पाए और कई ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए एक्ट्रेस को लेकर प्यार जाहिर किया।

    अपकमिंग फिल्म SSMB29 से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी

    Also Read : महाकुंभ: भगदड़ जैसी बनी स्थिति तो प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों के प्रवेश पर लगाई रोक

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के चलते इंडिया में हैं। अभिनेत्री हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में अभिनेत्री अक्सर हैदराबाद से मुंबई चक्कर काटती रहती हैं। प्रियंका साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली की SSMB29 से भारतीय सिनेमा में कमबैक कर रही हैं, जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका इस फिल्म में विलेन की गद्दी संभालती नजर आएंगी। फैंस प्रियंका को लंबे समय बाद भारतीय फिल्म में देखने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

    Share With Your Friends If you Loved it!
    One thought on “प्रियंका चोपड़ा ने सिग्नल पर जरूरतमंद को देख गाड़ी रुकवाई, फैंस हुए इम्प्रेस”

    Comments are closed.