• Mon. Aug 5th, 2024

    बंगाल की खाड़ी पर मंडरा रहा तूफान: इस सप्ताह के अंत तक चक्रवात में बदलने की भविष्यवाणी

    बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहे तूफान सप्ताह के अंत तक चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है और यह 22 अक्टूबर तक समुद्र तटों की ओर बढ़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी एक विशेष बुलेटिन के अनुसार, मौसम प्रणाली एक दबाव में बदल गयी है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सप्ताह के अंत तक तेज होकर चक्रवात में बदल सकता है। आईएमडी ने कहा अगले 48 घंटों में दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

    इसके पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ने और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 अक्टूबर की सुबह एक चक्रवात में केंद्रित होने की संभावना है। इसके बाद में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में और तेज होने की संभावना है।

    आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने दी जानकारी

    आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि हालांकि दबाव अच्छी तरह से चिह्नित होने और तूफान में बदलने की संभावना है, लेकिन सिस्टम की तीव्रता और इसके पथ पर कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा, ‘हम कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही चक्रवात के बारे में अधिक जानकारी दे सकते हैं।’

    ओडिशा सरकार ने पूर्वानुमान को देखते हुए अपने कर्मचारियों की 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राज्य ने अपने तटीय जिलों को भी अलर्ट पर रखा है।

    Share With Your Friends If you Loved it!