• Fri. Sep 20th, 2024

    Weather Update Today: मौसम में होगा बदलाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेजी से बढ़ेगी ठंड

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Weather Update Today: देश के अधिकांश राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। तमाम शहरों के तापमान के गिरावट नजर आने लगी है। रातें ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 30 अक्टूबर 2022 को दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले तीन दिन तक तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्से में तेज बारिश हो सकती है। इस बीच उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखी की जा रही है। वहीं पहाड़ों पर ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी हो रही है।

    एमआईडी के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार में पांच दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। एमआईडी के पर्वानुमान के मुताबिक केरल और माहे में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश होगी। जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के इलाके में 31 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट है।

    मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण अगले आज कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की बारिश की संभावना है।

    वहीं दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक और बहुत खराब श्रेणी में रहेगा। दिल्ली में आज, 30 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 दर्ज किया जा सकता है। 31 अक्टूबर की रात तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

    स्काईमेट वेदर के मुताबिक नवंबर के शुरुआत में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आएंगे जो 6 या 7 नवंबर तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी देंगे। पश्चिमी बच्चों के बाद पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाएं उत्तर भारत सहित मध्य भारत तक तापमान गिर आएंगी तथा कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

    Share With Your Friends If you Loved it!