• Fri. Sep 20th, 2024

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भाषण के दौरान मारी गोली

    जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा प्रांत में एक सभा में भाषण के दौरान दो गोलियां मारी गई हैं। ये गोलियां शिंजो आबे के सीने में लगी हैं। गोली लगने के बाद वह गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहने लगा। बताया जा रहा है कि उनके जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। शिजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच जापान सरकार ने पुष्टि की है कि पूर्व प्रधानमंत्री को गोली लगी है और उनकी स्थिति अभी अज्ञात है।

    जापानी मीडिया के मुताबिक शिंजो आबे एक रैली के बीच थे और इसी दौरान उन पर यह जानलेवा हमला हुआ। सरकारी समाचार प्रसारक एनएचके ने बताया कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे के शरीर से खून बह रहा था। इस दौरान गोलियों की आवाजें सुनी गई हैं। पुलिस ने बताया कि शिंजो आबे पर पीछे से हमला किया गया है। उन्‍हें एक शॉटगन से गोली मारी गई। गोली लगते ही शिंजो आबे बेहोश हो गए। उनके हृदय ने काम करना बंद कर दिया।

    शिंजो आबे के शरीर में हरकत नहीं हो रही

    जापान की पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। स्‍थानीय मीडिया जिजि ने बताया कि शिंजो आबे के गले से खून बह रहा था। उन्‍हें तत्‍काल एंबुलेंस से अस्‍पताल ले जाया गया। डॉक्‍टरों की टीम शिंजो आबे का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद श‍िंजो अबे जब अचेत हो गए तो वहां मौजूद लोगों ने उन्‍हें तत्‍काल सीपीआर दिया ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

    Share With Your Friends If you Loved it!