• Tue. Sep 17th, 2024

    हफ्ते के चौथे दिन भी आज शेयर मार्केट में भारी तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,016 पॉइंट्स ऊपर 57,833 पर कारोबार कर रहा है शेयर मार्केट। इसके सभी 30 शेयर्स बढ़त में हैं। बैंकिंग स्टॉक इसे सपोर्ट कर रहे हैं। कल भी यह सेक्टर सबसे ज्यादा बढ़ा था।

    बैंकिग शेयर्स की दो दिनों से तेजी का प्रमुख कारण अमेरिका के सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरें बढ़ाना है। तीन साल में यह पहली बार हुआ है। इससे पहले दिसंबर 2018 में ऐसा हुआ था। बुधवार को इसने ब्याज दरों में एक चौथाई की बढ़त की। ऐसी उम्मीद है कि इस साल यह सात बार दरें बढ़ा सकता है शेयर मार्केट।

    मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए

    लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए है। शेयर मार्केट कल यह 256 लाख करोड़ रुपए था।

    यानी इसमें 4 लाख करोड़ रुपए की बढ़त हुई है। आज सेंसेक्स 804 अंक ऊपर 57,620 पर खुला था।

    पहले घंटे में इसने 57,687 का ऊपरी और 57,518 का निचला स्तर बनाया।

    एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस भी तेजी में

    इसके बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में HDFC, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, HDFC बैंक और एशियन पेंट्स के साथ कोटक बैंक, ICICI बैंक 2 से 3% तेजी में हैं। इनके साथ ही SBI, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, टाइटन, विप्रो, टाटा स्टील, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, TCS और टेक महिंद्रा के साथ इंफोसिस के शेयर्स 1 से 2% की बढ़त हैं।

    एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले, पावरग्रिड, सनफार्मा, डॉ. रेड्‌डी, HCL और NTPC भी तेजी में हैं।

    सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से 1,922 के स्टॉक ऊपर और 403 के नीचे कारोबार कर रहे हैं।

    52 शेयर्स एक साल के ऊपरी और 3 निचले स्तर पर हैं।

    यानी एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा का उतार या चढ़ाव।

    Share With Your Friends If you Loved it!