• Mon. Sep 9th, 2024

    महाराष्ट्र के सीएम ने रतन टाटा को उद्योग रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

    ratan tata

    महाराष्ट्र सरकार ने बीते 28 जुलाई को दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवार्ड देने की घोषणा की थी। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने यह जानकारी दी थी।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने उद्योगपति रतन टाटा के आवास पर पहुंचकर उन्हें उद्योग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। बता दें कि रतन टाटा अपने खराब स्वास्थ्य के कारण पुरस्कार समारोह में भाग नहीं लेंगे।

    Also Read: Heavy rain alert in 5 Uttarakhand districts, Himachal today

    दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को उनके आवास पर पुरस्कार से सम्मानित करने पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के लिए रतन टाटा और टाटा समूह का बहुत बड़ा योगदान है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिए गए इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें (रतन टाटा) धन्यवाद देता हूं।

    Also Read: महाराष्ट्र में कैसिनो की इजाजत नहीं, शिंदे सरकार ने कानून को रद्द किया।

    28 जुलाई को की गई थी रतन टाटा को उद्योग रत्न अवार्ड देने की घोषणा

    महाराष्ट्र सरकार ने बीते 28 जुलाई को दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवार्ड देने की घोषणा की थी। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने यह जानकारी दी थी। सामंत ने गुरुवार को राज्य विधान परिषद में बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी के लिए भी अवार्ड दिए जाएंगे।

    Also Read: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर बोले अमित शाह- कारसेवकों…..

    Share With Your Friends If you Loved it!