• Thu. Feb 27th, 2025

    पुणे बस दुष्कर्म मामला: हिस्ट्रीशीटर आरोपी, जांच के आदेश जारी

    pune

    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के प्रमुख बस जंक्शनों में से एक में हुई बलात्कार की घटना से राज्य में आक्रोश फैल गया। यह घटना मंगलवार सुबह हुई। आधिकारिक बयान के अनुसार, सरनाईक ने MSRTC के प्रबंध निदेशक विवेक भीमनवार को मामले की विभागीय जांच कर सात दिनों में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर खड़ी बस में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है। विपक्ष राज्य की देवेंद्र फडणवीस की सरकार से कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बुधवार को निर्देश दिया कि वहां कार्यरत सभी 23 सुरक्षा गार्ड को बदल दिया जाना चाहिए।

    Also Read : तलाक पर गोविंदा का रिएक्शन, बीवी से चल रही अनबन

    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सबसे व्यस्त बस जंक्शन में से एक के परिसर में बलात्कार की घटना से राज्य में आक्रोश फैल गया। घटना मंगलवार की सुबह हुई। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सरनाईक ने एमएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक विवेक भीमनवार को घटना की विभागीय जांच करने और सात दिनों में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि यदि लापरवाही का दोषी पाया गया तो बस अड्डा प्रभारी और डिपो मैनेजर को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।

    Also Read : हम्पी उत्सव: कर्नाटक में शुरू, जानें खासियत और भाग लेने का तरीका

    मामला क्या है?

    दरअसल, पुणे शहर में राज्य परिवहन की एक खड़ी बस में एक व्यक्ति ने 26 वर्षीय महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है। स्वरगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध दत्तात्रेय रामदास गाडे (36) के खिलाफ चोरी और चेन झपटमारी के मामले दर्ज हैं। स्वरगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सबसे बड़े बस जंक्शनों में से एक है।

    Also Read : इजरायल ने सीरिया पर फिर किया हमला, लड़ाकू विमानों ने राजधानी दमिश्क के पास बमबारी की

    पीड़िता ने साझा किया अपना अनुभव

    महिला के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे वह सतारा जिले के फलटण के लिए एक स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे बातचीत करते हुए उसे ‘दीदी’ कहकर बुलाया। आरोपी ने उससे कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है। आरोप है कि इसके बाद वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी एक खाली ‘शिव शाही’ एसी बस में ले गया और बस के अंदर की लाइटें चालू न होने के कारण वह पहले तो बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन व्यक्ति ने उसे आश्वस्त किया कि यह सही बस है। आरोपी ने उससे कहा कि वह बस में चढ़ने के बाद टॉर्च जलाकर देख सकती है, इसके बाद वह उसके पीछे अंदर गया और फिर दुष्कर्म करके भाग गया।

    Also Read : आधार में गलत जन्मतिथि? जानें इसे ठीक करने का तरीका

    पुलिस की अब तक की कार्रवाई और बयान

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गाडे की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई हैं। पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल ने बाद में पत्रकारों को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला आरोपी के साथ बस की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है। घटना के समय बस अड्डा परिसर में कई लोग और कई बसें थीं। डीसीपी ने कहा कि महिला ने घटना के तुरंत बाद पुलिस से संपर्क नहीं किया, बल्कि फलटन जाने वाली बस में सवार हो गई और यात्रा के दौरान अपने दोस्त को फोन पर घटना के बारे में बताया। अपने दोस्त की सलाह पर वह थाने चली गई। अधिकारी ने कहा कि महिला की हालत स्थिर है और उसने पुलिस को स्पष्ट बयान दिया है।

    Also Read : विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर आया दूसरा प्लेन

    महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया

    घटना पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कहा कि घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। अगले 2-3 दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसी घटना होने के बाद हम कैंडल मार्च निकालते हैं, पहले पन्ने पर आने वाली खबर धीरे-धीरे आखिरी पन्ने पर चली जाती है और फिर हम उसे भूल जाते हैं। मुझे लगता है कि महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाई जानी चाहिए और उन्हें हर समय जागरूक रहना चाहिए। राज्य महिला आयोग ने आदेश दिया है कि उसके खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

    Also Read : नीतीश कैबिनेट विस्तार जल्द शपथ लेंगे 7 मंत्री

    सियासी बयानबाजी तेज हुई

    मंगलवार की सुबह हुई इस घटना पर विपक्षी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने पुणे क्षेत्र में बढ़ते अपराध से निपटने में विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह विभाग को दोषी ठहराया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पुणे की घटना पर कहा, ‘पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में महिलाओं के शोषण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह मंत्री बनने के बाद महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हम पीड़िता के साथ हैं और हमारी मांग है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।

    Also Read : राजौरी में सेना पर आतंकी हमला, अतिरिक्त बल भेजा गया

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने इस घटना को लेकर भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि पास में ही पुलिस चौकी है और इलाके में नियमित गश्त होती है। सुले ने पत्रकारों से कहा, ‘फिर भी स्वरगेट में इस तरह की घटना होती है, जो दर्शाता है कि असामाजिक तत्वों को कानून का कोई डर नहीं है। गृह विभाग पुणे में अपराध रोकने में विफल रहा है। इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक अदालत में होनी चाहिए और आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’






    Share With Your Friends If you Loved it!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *