• Thu. Sep 19th, 2024

    ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    दुर्ग जिले के बड़े व्यापारी कैलाश मध्यानी का पार्टनर बनकर SBI के मैनेजर से 18 लाख रुपए से अधिक की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए LOC (लुक आउट सर्कुलर) नोटिस जारी किया था। आरोपी देश छोड़कर भागने के लिए जैसे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुंचा वह पकड़ा गया। पुलिस उसे लेकर दुर्ग आई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि 25 जनवरी 2022 को एसबीआई दुर्ग के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन कुमार प्रियदर्शी ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि ठगों ने उन्हें फोन किया था। उसने खुद को कैलाश मध्यानी का पार्टनर वेंकटेश मोटर्स रायपुर से बताया था। कहा कि वह बैंक में एफडी करने आ रहा है, लेकिन अचानक उसे किसी को रुपए ट्रांसफर करने हैं। उसने चेक नंबर बताते हुए दो अलग-अलग खातों में 18 लाख 24 हजार 780 रुपए RTGS करने को कहा।

    बैंक मैनेजर विश्वास में आ गया और उसने कैलाश मध्यानी के अकाउंट से रुपए दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। थोड़ी देर बाद फिर से ठग ने रुपए ट्रांसफर करने को कहा तो बैंक मैनेजर को ठगी का शक हुआ। इसके बाद उसने कैलाश मध्यानी को फोन लगाया। मध्यानी ने बताया कि उसने किसी को रुपए ट्रांसफर करने नहीं कहा तब मैनेजर को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

    ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया था

    6 आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

    मामले की जांच के दौरान पुलिस कॉल डिटेल्स और बैंक खाते की जांच की तो पता चला की आरोपी दिल्ली व हरियाणा राज्य के हैं।

    एसपी के निर्देश पर तुरंत एक टीम गठित कर दिल्ली और हरियाणा भेजा गया।

    पुलिस ने यहां से विकास ढींगरा, मुन्ना साव, पवन मांझी और पुनीत गौतम उर्फ डम्पी को गिरफ्तार किया।

    इन लोगों ने दूसरे व्यक्तियों के नाम पर बैंक खातों|

    सिम का उपयोग कर अपने साथी करण कपूर, राजन कपूर|

    विनय यादव उर्फ बबलू के साथ मिलकर जुर्म को करना स्वीकार किया।

    पुलिस ने 10 फरवरी को आरोपी करण और विनय को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था|

    लेकिन मुख्य आरोपी राजन कपूर भागने में कामयाब हो गया था।

    विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी राजन कपूर विदेश भागने की फिराक में है।

    इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसके नाम से लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी कराया।

    जैसे ही आरोपी 4 मई बुधवार की शाम रात्रि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुंचा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    एयरपोर्ट से सूचना मिलने के बाद यहां से उप निरीक्षक राजीव तिवारी|

    आरक्षक जुगनू सिंह की दिल्ली भेजा गया।

    वह लोग आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमांड पर लाए।

    Share With Your Friends If you Loved it!