• July 7, 2024
संबित पात्रा पर फेक वीडियो मामले में होगी FIR

राजधानी की एक अदालत ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

संबित पात्रा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट करने का आरोप है। इसमें वह कृषि कानूनों के बारे में बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता के लिए राजधानी दिल्ली से बुरी खबर आई है।

भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। अब सबकी नजरें दिल्ली पुलिस पर लगी हैं कि कब वह भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज करती है।

संबित पात्रा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगा है।  वहीं, आम आदमी पार्टी की नेता और विधायक आतिशी की शिकायत पर अब दिल्ली की तीस हजारों कोर्ट ने संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वो इस मामले में उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करे। इसके साथ ही कोर्ट ने जांच का भी आदेश दिया है।

संबित पात्रा पर तीस हजारी कोर्ट का दिल्‍ली पुलिस को आदेश, जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े वीडियो के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर ट्विटर पर पोस्ट करने के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र पर एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट ऋषभ कपूर ने पुलिस से इस मामले में उपयुक्त धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है।

आप नेता आतिशी ने अदालत में दायर शिकायत में कहा था कि जनवरी में पात्र ने मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए वीडियो पोस्ट किया था। इस बाबत पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि संबित पात्र ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें अरविंद केजरीवाल को केंद्र के नए कृषि कानूनों की तारीफ करते दिखाया गया था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर उस वीडियो की सच्चाई बताई थी।

Share With Your Friends If you Loved it!