• July 7, 2024

मणिपुर के 2 गांवों से भारी मात्रा में हथियार बरामद

मणिपुर

मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के दो गांवों से हथियार, मोर्टार और गोला-बारूद जैसी मात्रा का आपातकालीन संबंधों में बरामद किया है। उसके अलावा, जिनकी मान्यताकालिक नोटें 1200 रुपये की हैं। इसके साथ ही, इंफाल पश्चिम जिले के कीसंपत जंक्शन से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे दो बंदूकें जब्त की गई हैं।

उधर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक प्रोग्राम में कहा कि राज्य में जातीय तनाव को दूर करे लिए शांति पहल शुरू हो गई है। अब हमें घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा।

Read Also : ट्रांसजेंडर समुदाय की लोकसभा टिकट में शामिली होने की मांग

इंफाल वेस्ट में कॉलेज के बाहर IED ब्लास्ट, 1 की मौत

मणिपुर के इंफाल वेस्ट के थांगमेइबैंड में डीएम कॉलेज के बाहर 24 फरवरी को IED विस्फोट हुआ। इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले कि पहचान 24 साल के ओइनम केनेगी के रूप में हुई है।

इसके अलावा उसी दिन इंफाल ईस्ट में उपद्रवियों ने यूनाइटेड कमेटी मणिपुर NGO के ऑफिस को भी जला दिया। यह घटना देर रात करीब 12.40 बजे घटी है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। इस आगजनी से फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक जब यह घटना घटी तब ऑफिस खाली था।

Read Also : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन होकर रहेगा: AAP

13 फरवरी: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर-IRB पोस्ट पर हमले हुए

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट में 13 फरवरी को उपद्रवियों ने पेंगेई के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में हमला किया और हथियार लूटने की कोशिश की थी। इसमें एक की मौत और 3 लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा तेजपुर इलाके में इंडिया रिजर्व बटालियन की पोस्ट पर भी हमला किया गया था। यहां से 6 AK-47, 4 कार्बाइन, 3 राइफल, 2 LMG और कुछ ऑटोमैटिक हथियार भी लूटे गए। गोलीबारी, हमले और हथियारों की लूट के वीडियो भी सामने आए थे।

Read Also : स्वामी प्रसाद मौर्य केस: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

मणिपुर में अब तक 200 से ज्यादा मौतें, 1100 घायल

राज्य में 3 मई 2023 से कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

Read Also : शरण में भीषण आग, 3 बच्चों की जलकर मौत; एक बच्ची की स्थिति गंभीर

Share With Your Friends If you Loved it!