बेंगलुरु में 37 वर्षीय रियल एस्टेट व्यवसायी की हत्या उसकी पत्नी और सास ने मिलकर की। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह शादी के बावजूद अन्य संबंधों और अवैध व्यापारिक लेन-देन को बताया जा रहा है। वारदात पिछले सप्ताह हुई थी, और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना तब सामने आई, जब शनिवार को चिक्काबनवारा के एक सुनसान इलाके में कुछ लोगों ने एक लावारिस कार देखी। पास जाने पर उसमें एक शव मिला। मृतक की पहचान लोकनाथ सिंह के रूप में हुई है।
Also Read : Weather: जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक आंधी-बारिश, दिल्ली में तेज धूप
पत्नी और सास को हिरासत में लिया गया
उत्तरी बंगलूरू के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सैदुल अदावथ ने बताया, ‘शनिवार शाम 5.30 बजे हमें 112 पर एक कॉल आया, जिसमें हमें शव के बारे में बताया गया। हमने अपराध के लिए उसकी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।’
Also Read : एमएस धोनी ने पलक झपकते ही गिल्लियां उड़ाईं, सूर्यकुमार को वापसी का मौका नहीं दिया
नींद की दवाएं दीं
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले तो व्यक्ति को नींद की गोलियां खिलाईं, ताकि वह बेहोश हो जाए। इसके बाद वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने चाकू से उसका गला रेत दिया और फिर भाग गए। पुलिस ने हत्या का कारण पीड़ित के कथित विवाहेतर संबंधों और अवैध व्यापारिक लेन-देन को बताया।
Also Read : नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर
लोकनाथ दो साल से रिश्ते में था
पुलिस ने बताया कि लोकनाथ महिला के साथ दो साल से रिलेशनशिप में था, उसके बाद दिसंबर में दोनों ने कुनिगल में अपनी शादी का पंजीकरण कराया। हालांकि, दोनों के बीच उम्र का अंतर होने के कारण उसके परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। शादी की बात से दोनों ही पक्ष अनजान थे। शादी के तुरंत बाद लोकनाथ अपनी पत्नी को उसके माता-पिता के घर छोड़ गया।
Also Read : दिल पर चाकू के 3 निशान! मुस्कान-साहिल ने सौरभ को किस बेदिली से मारा
हत्या की योजना कैसे बनाई गई?
पुलिस ने बताया कि दो सप्ताह पहले ही महिला के परिवार को उसकी शादी के बारे में पता चला। इसी वक्त लोकनाथ की पत्नी और ससुराल वालों को उसके कथित विवाहेतर संबंधों और अवैध व्यापारिक लेन-देन के बारे में पता चला। लगातार झगड़ों के कारण रिश्ते में खटास आती चली गई। दोनों ने तलाक पर भी विचार किया। स्थिति तब और खराब हो गई, जब लोकनाथ ने कथित तौर पर अपने ससुराल वालों को धमकाना शुरू कर दिया और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद उसकी पत्नी और सास ने उसे मारने की योजना बनाई। पुलिस ने कहा कि लोकनाथ धोखाधड़ी के एक मामले में बंगलूरू सेंट्रल क्राइम ब्रांच की जांच के दायरे में भी था।
Also Read : ईशान किशन की वापसी: BCCI की नाराजगी झेली, फिर किया कमाल
[…] […]