• Tue. Sep 17th, 2024

    MP के खरगोन में श्रीराम शोभायात्रा पर रविवार शाम को तालाब चौक के पास पथराव किया गया।

    उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी।

    रात करीब 9 बजे मामला कुछ शांत हुआ, लेकिर देर रात 12 बजे फिर हिंसा हुई। आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुरा में घर फूंक दिए गए। कुछ घरों में लूटपाट भी की गई। उपद्रवियों ने 30 मकान-दुकान फूंकी, SP को गोली मारी, 70 हिरासत में

    इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

    SP सिद्धार्थ चौधरी के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने सोमवार सुबह तक 70 उपद्रवियों को हिरासत।

    पुलिस-प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं।

    इधर, MP मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना का दुर्भाग्यपूर्ण कहा है।

    सीएम ने कहा- किसी दंगाई को नहीं छोड़ेंगे। कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

    दंगाई चिह्नित कर लिए गए हैं। जिन्होंने पत्थर चलाए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उनसे सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी करेंगे।

    जिन घरों से पथराव हुआ है, उन्हें ही पत्थर का ढेर बनाएंगे

    इस घटना पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरगोन कहा है कि जिन घरों से पथराव हुआ है, उन्हें ही पत्थर का ढेर बनाएंगे। उन्होंने बताया कि अब खरगोन में शांति है। पर्याप्त पुलिस बल वहां मौजूद है।

    माना जा रहा है कि रामनवमी पर उपद्रव अचानक नहीं हुआ। पहले से इसकी तैयारी की गई थी।

    उपद्रवियों ने घरों की छतों पर पत्थर और पेट्रोल बम जमा कर रखे थे।

    पूरे शहर में कर्फ्यू

    इस घटनाक्रम से शोभायात्रा स्थगित कर दी गई। कलेक्टर ने पहले पांच इलाकों में कर्फ्यू लगाया था, लेकिन देर रात जब हालात काबू नहीं हुए तो पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया।

    भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

    Share With Your Friends If you Loved it!