• July 2, 2024
NEET

CBI ने NEET एग्जाम मामले में पांच नए केस दर्ज किए हैं। NEET परीक्षा के पेपर लीक की जांच में अब तक देश के चार राज्यों से 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से गुजरात और बिहार से एक-एक, तथा राजस्थान से तीन मामले हैं। इनमें से एक FIR स्वयं CBI ने दर्ज की है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बिहार से 13, झारखंड से 5, गुजरात से 5 और महाराष्ट्र से 2 लोग शामिल हैं। बिहार के 13 आरोपियों की जमानत पर आज सेशन कोर्ट में सुनवाई होनी है।

Read Also : पिता ने फोन पर ‘मैसेजिंग एप’ डाउनलोड करने से किया मना तो बेटी ने की खुदखुशी

महाराष्ट्र में ATS ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, 3 को हिरासत में लिया

महाराष्ट्र के सोलापुर में 24 जून को चार शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। 23 जून को नांदेड़ ATS ने लातूर के दो शिक्षकों, संजय तुकाराम जाधव और जलील खान उमर खान पठान, के खिलाफ पब्लिक एग्जाम एक्ट 2024 के तहत मामला दर्ज किया था। इन शिक्षकों के साथी, कोंगलवार से पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। ये सभी प्राइवेट कोचिंग क्लास चलाते हैं। वहीं, गंगाधर नाम का आरोपी अब भी फरार है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद चंद्र पवार ने सोमवार को राज्यपाल रमेश बैस के साथ बैठक की। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए केंद्र द्वारा अपनाए गए कानून की तरह ही एक कानून बनाने की मांग की।

Read Also : केंद्रीय बजट 2024-25 कब पेश होगा?

NTA के DG को हटाया, अर्जेंट फैसले अब भी चेयरमैन ले रहे

NEET पेपर लीक मामले में NTA डायरेक्टर सुबोध कुमार को हटा दिया गया है, लेकिन अभी भी सभी बड़े फैसले चेयरमैन ले रहे हैं। NTA के सबसे महत्वपूर्ण निर्णय चेयरमैन प्रोफेसर प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में NTA की गवर्निंग बॉडी द्वारा लिए जाते हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार पुलिस ने जले हुए प्रश्न पत्रों से मिलान करने के लिए NTA से ओरिजिनल प्रश्न पत्र मांगे थे, लेकिन एक महीने तक पुलिस को ये पेपर नहीं दिए गए।

परीक्षा प्रणाली से जुड़े जानकारों के मुताबिक, पेपर लीक, परीक्षा में देरी, और कुछ छात्रों को मनमाने सेंटर मिलने जैसी शिकायतें अर्जेंट मैटर की सूची में आती हैं। NTA मैनुअल के अनुसार, अर्जेंट मामलों पर फैसला NTA की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन की मंजूरी से होता है।

Read Also : बिहार-झारखंड के 100 अभ्यर्थियों को मिला परीक्षा से पहले NEET-UG का पेपर

Share With Your Friends If you Loved it!
One thought on “NEET पेपर लीक मामले में अब तक 25 गिरफ्तारियां”

Comments are closed.