• July 4, 2024

हाथरस: भगदड़ की शिकार युवती की जुबानी पूरी कहानी, राजस्थान, एमपी, और हरियाणा से भी आए थे भक्त

हाथरस

यूपी के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बड़ी घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है।

Also read: Pune reports six Zika virus cases, including two pregnant patients

हाथरस: मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है

इस बीच जो लोग इस सत्संग में शामिल होने गए थे और भगदड़ का शिकार हुए हैं उन्होंने बताया कि मौके पर कैसे मंजर था। एक युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चारों ओर चीख पुकार मची हुई थी।

Also read: Delhi high court seeks CBI’s response on Arvind Kejriwal’s plea against arrest

तीन किलोमीटर तक फैली थी वाहनों की संख्या

जानकारी सामने आई है कि महीने की शुरुआत के पहले मंगलवार को सत्संग होता है। इस सत्संग में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के लोग आए थे। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहनों की संख्या तीन किलोमीटर तक फैली हुई थी।

Also read: Greek island-hopping this summer: First helicopter airline offers quick access to Greece’s hidden gems

Share With Your Friends If you Loved it!