• Mon. Sep 9th, 2024

    वायनाड भूस्खलन में मृतकों का आंकड़ा 300 के पार

    Kerala Wayanad landslide

    पांच दिन बाद, वायनाड भूस्खलन के मामले में प्रशासन ने स्वीकार किया कि राहत और बचाव कार्य में वह प्रभावी कदम उठाने में विफल रहा। प्रशासन ने बताया कि भूस्खलन स्थल से मिले 341 शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है, जिनमें से 146 की पहचान हो चुकी है। 134 लोगों के शरीर के सिर्फ टुकड़े बरामद हुए हैं। जिन शवों की पहचान हुई है, उन्हें परिवार को सौंप दिया गया है। जबकि 74 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

    Also Read: नीट-यूजी पेपर लीक: ‘कोई व्यवस्थागत उल्लंघन नहीं हुआ, लीक सिर्फ पटना और हजारीबाग तक सीमित’

    मेप्पडी के 17 रिलीफ कैंप में 707 परिवारों के 2,597 लोगों को रखा गया है। इलाके में 91 कैंप बनाए गए हैं, इनमें 10,000 से ज्यादा लोग हैं। केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात 2 से 4 बजे के बीच लैंडस्लाइड की 4 घटनाएं हुई थीं। इसमें चार गांव बह गए थे।

    आर्मी के जनरल ऑफिसर कमांडिग मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने कहा कि मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। अब केवल डेडबॉडी ढूंढ़ी जा रही हैं। शनिवार को केरल में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में यलो अलर्ट है।

    Also Read: Himachal Pradesh: Rescue operations underway to locate 45 missing after cloudburst

    वायनाड में फंसे पश्चिम बंगाल के 242 प्रवासी मजदूर

    पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री मलय घटक ने विधानसभा में बताया कि केरल के लैंडस्लाइड प्रभावित वायनाड में राज्य के 242 प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 21,59,737 प्रवासी श्रमिक रजिस्टर्ड हैं जो विभिन्न राज्यों में जाते हैं। महाराष्ट्र (366431), केरल (365123), तमिलनाडु (218974), कर्नाटक (163386) और दिल्ली (124049) पश्चिम बंगाल के प्रवासियों के लिए नौकरी की प्राथमिकताएं हैं।

    Also Read: Zika Virus Found in Larvae Samples in Pune Amid Rising Cases

    केंद्र सरकार ने ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया

    केंद्र केरल के वायनाड में 13 गांवों समेत छह राज्यों में पश्चिमी घाट के 56,800 वर्ग किमी से ज्यादा क्षेत्र को इकोलॉजिकली सेंसिटिव एरिया (ESA) घोषित करने जा रहा है। इसके लिए एक ड्राफ्ट का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 60 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगे गए हैं। ड्राफ्ट में केरल के 9,993.7 वर्ग किमी को ESA के तहत लाने का प्रस्ताव है। इसमें लैंडस्लाइड प्रभावित जिले की दो तालुका के 13 गांव शामिल हैं। हालांकि इनमें आपदा प्रभावित मुंडक्कई, चूरलमाला और अट्टामाला शामिल नहीं हैं।

    Also Read: भारतीय बैंकों पर बड़े साइबर हमले से 300 छोटे बैंकों के पेमेंट सिस्टम अस्थायी रूप से बंद

    Share With Your Friends If you Loved it!
    3 thoughts on “वायनाड भूस्खलन में मृतकों का आंकड़ा 300 के पार”

    Comments are closed.