• Fri. Sep 20th, 2024

    शुक्रवार सुबह दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस के बाहर भगवा झंडे और भगवा JNU के पोस्टर लगे मिले। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में झंडे उतरवा दिए। पुलिस का कहना है कि झंडे लगाने वालों की तलाश की जा रही है।

    ये झंडे और पोस्टर JNU के बाहर वाले रोड और मुख्य गेट के पास हिंदू सेना ने लगाए थे। भगवा JNU वाले पोस्टर पर संगठन का नाम भी लिखा है। रविवार को रामनवमी के दिन वामपंथी छात्र संगठन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों के बीच हिंसा हुई थी। इसमें कई छात्र घायल हुए थे। माना जा रहा है कि इसी हिंसा के जवाब में JNU के बाहर पोस्टर और झंडे लगाए गए हैं।


    हिंदू सेना के उपाध्यक्ष सुरजीत यादव ने कहा है|

    JNU में विरोधियों द्वारा लगातार भगवा का अपमान किया जा रहा है।

    उन्होंने चेतावनी दी कि ये लोग सुधर जाएं, भगवा का अपना करने की कोशिश मत करें।

    हम सबका सम्मान करते हैं|

    प्रत्येक धर्म और विचार का सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह से भगवा रंग का अपमान किया जा रहा है|

    उसे हिंदू सेना बर्दाश्त नहीं करेगी।

    JNU में भगवा का अपमान हो रहा: यादव

    माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करेंगे: DSP
    दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के DSP ने कहा कि आज सुबह पता चला है कि JNU के पास सड़क|

    आसपास के इलाकों में कुछ झंडे और बैनर लगाए गए हैं।

    हाल की घटनाओं को देखते हुए इन्हें तुरंत हटा दिया गया।

    उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    रामनवमी पर नॉनवेज बनने पर हुई थी हिंसा

    रविवार को रामनवमी पर JNU के कावेरी हॉस्टल में नॉनवेज खाना परोसे जाने पर हिंसा हुई थी।

    लेफ्ट विंग के छात्रों ने आरोप लगाया था कि ABVP के सदस्यों ने मेस स्टाफ को नॉनवेज परोसने से रोका और छात्रों पर हमला किया था।

    ABVP के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि लेफ्ट विंग के छात्रों ने रामनवमी की पूजा रोकने की कोशिश की थी।

    JNUSU, SFI और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से ABVP से जुड़े छात्रों के खिलाफ FIR कराई गई है।

    Share With Your Friends If you Loved it!