• July 7, 2024
Elections

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. मिज़ोरम में 7 नवंबर को एक ही चरण में मतदान करवाया जाएगा. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा, जिसमें से पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को करवाया जाएगा. मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा. राजस्थान में एक ही चरण में 23 नवंबर को तथा तेलंगाना में भी एक ही चरण में 30 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा. सभी पांचों राज्यों में मतगणना, यानी चुनाव परिणाम 3 दिसंबर, 2023 को घोषित किए जाएंगे.

Also Read: World Post Day: Celebrating the Power of Mail in the Digital Age

देखें विधानसभा चुनाव 2023 कार्यक्रम

विधानसभा चुनाव 2023
राज्य (कुल सीटें)मतदान चरणमतदान तिथिविधानसभा सीटेंमतगणना / चुनाव परिणाम
मध्य प्रदेश (230)117 नवंबर, 2023 (शुक्रवार)2303 दिसंबर, 2023 (रविवार)
राजस्थान (200)123 नवंबर, 2023 (गुरुवार)2003 दिसंबर, 2023 (रविवार)
तेलंगाना (119)130 नवंबर, 2023 (गुरुवार)1193 दिसंबर, 2023 (रविवार)
छत्तीसगढ़ (90)17 नवंबर, 2023 (मंगलवार)203 दिसंबर, 2023 (रविवार)
217 नवंबर, 2023 (शुक्रवार)703 दिसंबर, 2023 (रविवार)
मिज़ोरम (40)17 नवंबर, 2023 (मंगलवार)403 दिसंबर, 2023 (रविवार)

Also Read: Shah Rukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी के, दी गई Y+ सिक्योरिटी

7 से 30 नवंबर तक होंगे पांच राज्यों विधानसभा चुनाव, नतीजे 3 दिसंबर को

पांचों राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक होंगे विधानसभा चुनाव, सभी राज्यों में मतगणना, यानी चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. 

Also Read: A Chronicle of India’s Postal Heritage: From Ancient Roots to Modern Efficiency

पांच राज्यों में कुल 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, पांचों राज्यों – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिज़ोरम – में कुल मिलाकर 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 1.01 लाख पर वेबकास्टिंग सुविधा मौजूद होगी.

Also Read: Akshay Kumar RETURNS as Vimal Ambassador a Year After Backlash

कुल 679 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, पांचों राज्यों – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिज़ोरम – में कुल मिलाकर 679 विधानसभा सीटें हैं.

Also Read: India issues advisory for its citizens as Israel declares war on Hamas

पांचों राज्यों में 16 करोड़ वोटर : चुनाव आयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पांचों राज्यों – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिज़ोरम – में कुल मिलाकर 16 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 8.52 करोड़ पुरुष तथा 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं.

Also Read: Sikkim flash floods: 53 killed as 27 bodies recovered from Teesta river

Share With Your Friends If you Loved it!