• Fri. Sep 20th, 2024

    शाहरुख़ की फिल्म 50 करोड़ पार, Zero Box Office Collection, लेकिन बुरा हाल

    Byadmin

    Dec 24, 2018 शाहरुख़
    शाहरुख़

    मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह और एक समय के बॉक्स ऑफ़िस के किंग शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो ने अपनी रिलीज़ के ओपनिंग वीकेंड में 50 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई तो कर ली है लेकिन फिल्म के कलेक्शन में वो गति नहीं है जिसकी शाहरुख़ खान से उम्मीद की जा रही थी।

    फिल्म ज़ीरो के लिए शनिवार यानि दूसरा दिन बहुत ही बुरा था जब सिर्फ़ 18 करोड़ 22 लाख रूपये की कमाई हुई। दूसरे दिन बड़े बजट की फिल्म में गिरावट साफ़ संकेत देता है कि फिल्म दर्शकों को पसंद भी नहीं आई और निगेटिव पब्लिसिटी भी हुई है।फिल्म ज़ीरो ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले तीन दिन में 59 करोड़ सात लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को इस रविवार को 20 करोड़ 71 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है जबकि 20 करोड़ 14 लाख रूपये से ओपनिंग लगी थी।

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By admin

    Administrator

    Comments are closed.