• Fri. Sep 20th, 2024

    क्या 19 अप्रैल को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं?

    arjun_malaika

    बतौर कपल 6 महीने पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ सार्वजनिक स्थल पर देखे गए थे। जिसके बाद इस बात के कयास अब तेजी से लगाए जाने लगे हैं कि दोनों 19 अप्रैल को शादी कर सकते हैं।अब देखते हैं कि क्या 19 अप्रैल को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन वाकई विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी करने को लेकर खबर आ रही है वो भी अप्रैल में। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों क्रिश्चियन पद्धति से शादी कर सकते हैं। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और वह क्रिश्चियन बन गई हैं।

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ पहली बार एक फैशन शो में नजर आए थे। उसके बाद दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। दोनों को उसके बाद कई बार डिनर डेट पर भी एक साथ देखा गया। उन्होंने उनके इस रिश्ते पर हालांकि चुप्पी साध रखी थी। कुछ दिनों पहले इस बारे में अर्जुन कपूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि जब इस बारे में कुछ बताने के लिए होगा, आपको उसकी जानकारी मिल जाएगी। वहीं इस बारे में जब मलाइका अरोड़ा से पूछा गया था तो उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा था।

    मलाइका अरोड़ा ने हालांकि अरबाज खान के साथ तलाक होने के बाद दोबारा प्यार होने की बात कही थी। शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बतौर मेहमान आने की अपेक्षा है।

     

    Share With Your Friends If you Loved it!

    By admin

    Administrator

    Comments are closed.