• Tue. Sep 17th, 2024

    सोनम कपूर की सिनेमा में वापसी पर लगा ग्रहण

    blind movie

    अभिनेत्री सोनम कपूर चार साल  के बाद क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘ब्लाइंड’ के जरिए वापसी कर रही हैं। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज कोरियन फिल्म ‘ब्लाइंड’ की हिंदी रीमेक है। सोनम कपूर पिछली बार निर्देशक अभिषेक शर्मा  की फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में साउथ सिनेमा के स्टार दुलकर सलमान के साथ नजर आई थी जो साल 2019 में सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। ‘ब्लाइंड’ सिनेमा घरों में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है।

    फिल्म की ‘ब्लाइंड’ कहानी स्कॉटलैंड की रहने वाली एक पुलिस ऑफिसर जिया सिंह के इर्द गिर्द घूमती है। एक रात जिया सिंह अपने भाई को पब से अपने कार से घर ले जाने की कोशिश कर रही होती है और तभी दुर्घटना हो जाती है। जिया सिंह के आंखों की रोशनी चली जाती है। एक दृष्टिहीन लड़की के तौर पर वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को सहज बनाने की कोशिश करती है। इसी बीच शहर में कुछ लड़कियों के किडनैपिंग और मर्डर की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। एक रात जिया सिंह जब अपनी मां से मिलकर वापस आती है और रात में एक कैब में लिफ्ट लेती है, तो उसे अहसास होता है कि किडनैपिंग और मर्डर की घटनाएं के पीछे का आरोपी उसको लिफ्ट देने वाला ड्राइवर ही है।

    blind

    सोनम कपूर ने ‘ब्लाइंड’ नाम की फिल्म में जिया सिंह का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किम हा-नेउल नाम की एक अन्य अभिनेत्री ने कोरियाई फिल्म में यही किरदार निभाया था? जिन लोगों ने कोरियन फिल्म देखी है वो इस फिल्म की पूरी कहानी समझ सकते हैं. दोनों फिल्मों की कहानी और घटनाएं बिल्कुल एक जैसी हैं। आमतौर पर, जब निर्देशक किसी फिल्म का नया संस्करण बनाते हैं।

    Share With Your Friends If you Loved it!